फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Awareness was raised about the PNDT Act and improving the sex ratio.

Jind News: पीएनडीटी एक्ट और लिंग अनुपात सुधार के लिए किया जागरूक

Thu, 05 Feb 2026 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Awareness was raised about the PNDT Act and improving the sex ratio.
05जेएनडी03: कन्या भ्रूण हत्या रोकने को लेकर शप​थ लेती महिलाएं। स्रोत स्वास्थ्यकर्मी।
जींद। उप स्वास्थ्य केंद्र जाजवान में वीरवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में गांव की महिलाओं, किशोरियों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में लिंग अनुपात में सुधार लाना, कन्या भ्रूण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना और भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराइयों पर रोक लगाना रहा।
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मी रिनु शर्मा व सुनीता कुमारी ने ग्रामीणों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के उद्देश्य एवं लाभों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बेटियों को शिक्षा देना समाज के संतुलित विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं और आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा से देश का नाम रोशन कर रही हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि गर्भ में पल रहे शिशु के लिंग की जांच कराना और करवाना कानूनन अपराध है। इस तरह की गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर संबंधित डॉ.,क्लीनिक संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएग। इसमें जुर्माना और जेल की सजा तक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी लिंग जांच या भ्रूण लिंग परीक्षण से संबंधित अवैध गतिविधि की जानकारी मिले तो स्वास्थ्य विभाग या संबंधित अधिकारियों को सूचित करें।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षा के महत्व के बारे में भी बताया गया। साथ ही यह संदेश दिया गया कि परिवार और समाज को मिलकर बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करनी चाहिए।

स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि बेटियों को समान अवसर देकर ही एक सशक्त समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने कन्या भ्रूण हत्या के विरोध एवं बेटियों को समान अधिकार देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed