फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Artists depicted a 'Developed India' through murals as part of the 'Seva Sankalp Abhiyan'.

Jind News: सेवा संकल्प अभियान में चित्रकारों ने भित्ति चित्रों में उकेरा विकसित भारत

Mon, 28 Sep 2026 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Artists depicted a 'Developed India' through murals as part of the 'Seva Sankalp Abhiyan'.
फोटो 27जेएनडी18-नई दिल्ली नगरपालिका परिषद की ओर से पंचकुइयां रोड पर आयोजित राष्ट्रीय वॉल म्यूरल
जींद। सेवा संकल्प अभियान के तहत नई दिल्ली नगरपालिका परिषद की ओर से पंचकुइयां रोड पर आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय वॉल म्यूरल कार्यशाला में देशभर के 15 वरिष्ठ चित्रकारों ने भाग लिया। इनमें जींद के चित्रकार दीपक कौशिक भी शामिल रहे। कार्यशाला के दौरान करीब 4200 वर्गफुट क्षेत्र में भारतीय विरासत, संस्कृति, विकास और आधुनिक भारत से जुड़े विषयों को भित्ति चित्रों के माध्यम से जीवंत रूप दिया गया। चित्रकार दीपक कौशिक ने कार्यशाला में महिला सशक्तीकरण को अपनी कलाकृति का विषय बनाया।
विज्ञापन

उन्होंने चित्र के माध्यम से महिलाओं की क्षमता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को रचनात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया। कौशिक इससे पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की विभिन्न कला प्रदर्शनियों में भाग ले चुके हैं। कार्यशाला में कलाकारों ने भारतीय संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत के साथ आधुनिक भारत की उपलब्धियों और प्रतीकों को भी भित्ति चित्रों में स्थान दिया।
विज्ञापन

इनमें तेजस, बुलेट ट्रेन और योग सहित विभिन्न विषय शामिल रहे। कलाकारों ने दीवारों पर रंगों के माध्यम से देश की परंपरा, विकास और बदलते भारत की तस्वीर प्रस्तुत की। कार्यशाला के दौरान नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज और एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने कलाकारों से मुलाकात की तथा उनकी कलाकृतियों का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया। दीपक कौशिक की महिला सशक्तीकरण पर आधारित कलाकृति के माध्यम से सामाजिक विकास और विकसित भारत के संकल्प को कलात्मक अभिव्यक्ति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed