फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Another accused arrested for duping Rs 35 lakh by creating a fake account on Facebook

फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बना 35 लाख रुपये ठगने का एक और आरोपी गिरफ्तार

Tue, 19 Oct 2021 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Another accused arrested for duping Rs 35 lakh by creating a fake account on Facebook
जींद। फेसबुक पर विदेशी महिला के नाम पर फर्जी अकाउंट बनाकर अर्बन इस्टेट निवासी एक युवक से 35 लाख रुपये हड़पने के नौवें आरोपी नाइजीरिया के अगबोर निवासी पोनकिस को साइबर सेल इंचार्ज डॉ. सुनील कुमार ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में इससे पहले आठ आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। नौवें आरोपी को तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

साइबर सेल इंचार्ज डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि अर्बन इस्टेट निवासी अजय ने दो मार्च को सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 जनवरी को उसकी फेसबुक आईडी पर मारिया विल्सन के नाम की एक महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। उसने फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करते ही चैट शुरू कर दी। इस दौरान मारिया विल्सन ने व्हाट्सएप नंबर मांगकर उस पर चैट करने लगी और अपनी बातों में उलझा लिया। छह फरवरी को मारिया विल्सन ने कहा कि उसने 60 हजार अमेरिकी डॉलर गिफ्ट भेजे हैं। डॉलर उसने पार्सल कर दिए हैं। आठ फरवरी को प्रियंका नाम की युवती का फोन आया और उसने अपने को इंदिरा गांधी एयरपोर्ट की कस्टम अधिकारी बताया। उसने बताया कि पार्सल पर 35800 रुपये चार्ज लगेगा। उसने हेमंत चौधरी नाम का खाता नंबर भेज दिया। उसने इस खाते में यह राशि भेज दी। रुपये जमा करवाने के थोड़ी देर के बाद महिला प्रियंका का फोन आया और उसने कहा कि पार्सल में अमेरिकी डॉलर हैं, इसलिए इस पर एक लाख रुपये का टैक्स लगेगा। उसने यह राशि भी उसके द्वारा दिए गए खाते में डाल दी। नौ फरवरी को दोबारा से फोन आया और उसने कहा कि जो अमेरिकी डॉलर पार्सल से मंगवाए हैं वह मिनी लान्ड्रिंग में आता है। इसलिए केस से बचने के नाम पर पहले तो 4.68 लाख रुपये और उसके बाद में 2.68 हजार रुपये खाते में डलवा लिए। इसके बाद से लगातार धमकी देकर 3510809 रुपये हड़प लिए। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर साइबर सेल को इसकी जांच सौंपी थी।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी कस्टम अधिकारी बन लोगों को ठगता था
साइबर सेल इंचार्ज ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी विदेशी बिजनेस वीजा पर भारत आया हुआ था और नई दिल्ली के मंगोलपुरी में रहता था। ठगी के इस मामले में उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के गांव थालूगढ़ी निवासी श्याम चौधरी पहले ही गिरफ्तार को चुका है। श्याम चौधरी के रिमांड के दौरान आरोपी पोनकिस का नाम सामने आया था। साइबर सेल की टीम ने दिल्ली की तिहाड़ जेल से आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर अदालत से सात दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed