फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ankit had gone to Gurugram five years ago in search of employment.

Jind News: अंकित पांच साल पहले रोजगार की तलाश में चला गया था गुरुग्राम

Wed, 24 Jun 2026 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Ankit had gone to Gurugram five years ago in search of employment.
जींद। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े कथित विवादित वायरल वीडियो की फर्जी रिपोर्ट तैयार करने के मामले में खरकगागर निवासी अंकित का नाम सामने आया है। अंकित करीब पांच साल पहले रोजगार की तलाश में गुरुग्राम गया था और वहां एक निजी लैब में अनुबंधित आधार पर कार्यरत था। वह चार-पांच दिन पहले ही अपने गांव खरकगागर आया था, जहां से गुरुग्राम पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

हालांकि अंकित का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। सोशल मीडिया पर पंजाब के मुख्यमंत्री से जुड़े एक कथित विवादित वीडियो को लेकर जांच रिपोर्ट वायरल हुई थी। बाद में पता चला कि यह रिपोर्ट फर्जी तरीके से तैयार की गई थी। जांच एजेंसियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जांच में गुरुग्राम स्थित उस लैब का नाम सामने आया, जहां कथित तौर पर फर्जी रिपोर्ट तैयार की गई थी। ग्रामीणों के अनुसार अंकित शांत स्वभाव का युवक है और लंबे समय से गुरुग्राम में नौकरी कर रहा था। जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed