{"_id":"680fe4a287bfced871049478","slug":"akshay-deshwal-a-student-of-parshuram-school-gangoli-won-gold-in-the-wrestling-competition-jind-news-c-199-1-jnd1002-133832-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: परशुराम स्कूल गांगोली के छात्र अक्षय देशवाल ने कुश्ती स्पर्धा में जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: परशुराम स्कूल गांगोली के छात्र अक्षय देशवाल ने कुश्ती स्पर्धा में जीता गोल्ड
Tue, 29 Apr 2025 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
28जेएनडी35-गांगोली गांव के परशुराम स्कूल में अक्षय पहलवान को सम्मानित करते सांसद सतपाल ब्रह्मचा
पिल्लूखेड़ा। गोल्ड मेडल विजेता अक्षय देशवाल गांगोली के स्वागत और सम्मान समारोह के लिए परशुराम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांगोली में कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वागत समारोह के इस कार्यक्रम में सोनीपत लोकसभा के सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।
कृष्ण कोच गांगोली के नेतृत्व में हनुमान अखाड़े में कोचिंग लेते हुए गांव गांगोली के अक्षय देशवाल ने अपने पिता अनिल देशवाल और अपने दादा मास्टर बलवान सिंह देशवाल के नक्शे कदम पर चलते हुए 68वीं स्कूली नेशनल चैंपियनशिप दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में अपने सभी प्रतिद्वंदियों को हराया। अक्षय देशवाल ने 110 किलोग्राम वर्ग भार में अंडर 17 में अपने जौहर दिखाते हुए चंडीगढ़ के पहलवान अंश, कर्नाटक के पहलवान सामर्थ्य, उत्तर प्रदेश के पहलवान यशवीरा और फाइनल में दिल्ली के पहलवान कमल को पटखनी देकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
अक्षय देशवाल परशुराम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 12वीं कक्षा का छात्र है और उसने अपने स्कूल में सम्मान प्राप्त करते हुए अपने कोच कृष्ण गांगोली के साथ-साथ सभी अतिथियों के चरण स्पर्श करते हुए आशीर्वाद लिया। काबिलेगौर है कि अक्षय देशवाल के पिता अनिल देशवाल ने गांव के हनुमान अखाड़े में अभ्यास करते हुए 2002 में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में भाग लिया था। जिसमें उन्होंने कांस्य पदक प्राप्त किया था। मास्टर बलवान सिंह भी अपने समय में कबड्डी के अच्छे खिलाड़ी रहे हैं। मुख्यातिथि सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि कबड्डी और कुश्ती हमारे पारंपरिक खेल हैं, जो ग्रामीण क्षेत्र के प्रिय खेल माने जाते हैं। खिलाड़ियों को दूसरे खेलों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे देश के पहलवानों ने विदेशों में भी अपनी पहलवानी का लोहा मनवाया है। इस मौके पर निदेशक रमेश शर्मा, हनुमान अखाड़ा के संचालक अनिल देशवाल, कृष्ण कोच, मास्टर बलवान सिंह, मास्टर रणधीर सिंह, पूर्व डीएसपी ओमप्रकाश देशवाल, राजेंद्र थानेदार, सुनील, नरेश शर्मा, सतपाल देशवाल, किरण देशवाल, नीलम, दिनेश भी मौजूद रहे।