{"_id":"63ed304af99450d9e101c0f4","slug":"action-will-be-taken-against-the-officials-who-are-slow-in-solving-the-problems-of-the-public-jind-news-c-17-1-67759-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद: जनता की समस्याओं के समाधान में सुस्त अधिकारियों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: जनता की समस्याओं के समाधान में सुस्त अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
जींद। डीआरडीए हाल में बुधवार को जिला अधिकारियों की बैठक लेते समय डीसी डॉ. मनोज कुमार काफी नाराज दिखाई दिए। उन्होंने साफ कहा कि जो अधिकारी बैठकों में भाग नहीं लेते हैं, वह काम भी नहीं करते। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्रवाई होने के बाद ही ये गंभीर होंगे। उन्होंने 2021 से पहले की सीएम विंडो की शिकायत नहीं करने वाले अधिकारियों को भी चेताया और कहा कि इसके लिए संबंधित विभाग का प्रमुख अधिकारी ही जिम्मेदार होगी। यदि जल्द मामले नहीं निपटाए गए तो वह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
डीसी ने सभी विभागों से आपसी तालमेल रखने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारियों की महीने में एक बार पूरे हाउस की बैठक होती है। इसमें यदि किसी दूसरी विभाग के अधिकारी विकास कार्यों में अड़चन पैदा करते हैं या फिर तालमेल बनाकर नहीं चलते हैं तो वह उन्हें बताएं, वह उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। स्कूल एवं कॉलेजों में दाखिला लेने में विद्यार्थियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए संबंधित तहसीलदार एवं एसडीएम विद्यार्थियों के जाति एवं रिहायशी प्रमाण पत्र बनाने में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतें। किसी अधिकारी की लापरवाही के कारण किसी विद्यार्थी का भविष्य अंधकारमय हुआ तो वह अधिकारी इसके लिए खुद जिम्मेदार होगा। उन्होंने बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों से एक-एक करके विकास कार्यों समेत अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट भी ली। उन्होंने कहा कि किसी विभाग को अपने कार्य में कोई समस्या आ रही है या किसी मदद की जरूरत है तो वह उनके संज्ञान में लाएं, उनकी तुरंत मदद की जाएगी। इस मौके पर एसपी नरेंद्र बिजरानिया, एडीसी साहिल गुप्ता, एसडीएम डॉ. पंकज, जितेंद्र जोशी, सत्यवान मान, सहकारी चीनी मिल के एमडी प्रवीण कुमार, अनिल दून, आरटीए सुनील कुमार, सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादियान, जिला राजस्व अधिकारी राजेश ख्यालिया समेत विभिन्न विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
बॉक्स
समयबद्ध तरीके से शिकायत निपटाएं
डीसी ने कहा कि सभी अधिकारी अपने अपने विभागों की शिकायतें समयबद्ध तरीके से निपटाएं। समाज कल्याण विभाग परिवार पहचान पत्र, केंद्र व राज्य सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदनों को समय पर निपटाए ताकि लोगों को उनका लाभ मिल सके। पीपीपी में व्यक्ति की उम्र 60 वर्ष हो गई है तो उसकी तुरंत पेंशन बनवाएं। सीएम विंडों, प्रापर्टी टैक्स, बिजली का बिल, ई-ऑफिस, ऑटो अपील सॉफ्टवेयर पर आई फाईलों, अपने कार्यालय में सक्षम, अप्रेटिंस लगाने, विकास कार्यों से संबंधित कार्यों को पूरा करके अपडेट करते रहें।