फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused of referring pregnant woman, normal delivery happened

Jind News: गर्भवती को रेफर करने का आरोप, हुई नॉर्मल डिलिवरी

Fri, 25 Oct 2024 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 25 Oct 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Accused of referring pregnant woman, normal delivery happened
24जेएनडी18: जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का फोटो। संवाद
जुलाना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोगों को सुविधा देने के बजाय रेफरल केंद्र बना हुआ है। रोजाना ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग सोया हुआ है।
विज्ञापन

जुलाना निवासी गर्भवती को मंगलवार को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। वहां पर मौजूद नर्स ने नॉर्मल डिलिवरी की बात कहकर महिला को अस्पताल बुलाया। बुधवार दोपहर बाद जब महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो उसे जुलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, मगर चिकित्सकों ने उसे वहां से पीजीआई रोहतक ले जाने के लिए कहा गया। इस पर परिजनों ने मना कर दिया। कुछ देर बाद महिला की नॉर्मल डिलिवरी हो गई, मगर कोई भी नर्स उसे संभालने के लिए नहीं आई।
विज्ञापन

वार्ड नंबर नौ निवासी राजबाला ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने लापरवाही की है। मौके पर दो नर्स थीं, लेकिन दोनों ने उनकी बहू रिंकू को वहीं पर छोड़कर बाहर निकल गईं। मौके पर कोई भी महिला चिकित्सक नहीं थी। जब चिकित्सक उनकी बहू को पीजीआई रेफर करने लगे तो उन्होंने मना कर दिया। कुछ देर बाद उनकी बहू की नॉर्मल डिलिवरी हुई, जोकि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। वह इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स

पहले भी घट चुकी हैं घटनाएं

बुढ़ाखेड़ा लाठर गांव निवासी विजेंद्र ने बताया था कि 4 अक्तूबर को उनकी बेटी तमन्ना घर आई हुई थी। शुक्रवार को सुबह उसे प्रसव पीड़ा होने पर डिलिवरी के लिए जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए तो चिकित्सकों ने उसके रक्त का लेवल कम बताकर रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जिस एंबुलेंस में ले जा रहे थे उसी में एक अन्य मरीज और उसके दो साथियों को बैठा दिया था। एंबुलेंस के लाखनमाजरा के पास पहुंचने पर महिला की नॉर्मल डिलिवरी हुई थी। महिला को संभालने के लिए एंबुलेंस में कोई महिला मेडिकल स्टाफ और ईएमटी नहीं था। इससे महिला को काफी परेशानियों से होकर गुजरना पड़ा था। महिला के परिजनों ने अस्पताल और एंबुलेंस प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हुए थे।


अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। अगर शिकायत आती है तो इसकी विभागीय जांच करवाई जाएगी। -डाॅ. गोपाल गोयल, सीएमओ, जींद।

24जेएनडी18: जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का फोटो। संवाद

24जेएनडी18: जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का फोटो। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed