फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused of raping girl arrested

Jind News: युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 12 Jun 2024 03:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping girl arrested
जींद। हांसी क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ जींद के एक होटल में दुष्कर्म करने के आरोपी नवीन को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में हांसी क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया कि एक युवक उसको बहला फुसलाकर जींद ले आया। जहां पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने उसको किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। समाज में बदनामी के डर से वह चुप रही, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। डीएसपी गीतिका जाखड़ ने बताया कि पुलिस ने आरोपी नवीन को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed