फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused of providing weapons in school director murder case arrested

Jind News: स्कूल संचालक हत्याकांड में असलहा मुहैया करवाने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 21 Apr 2023 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Accused of providing weapons in school director murder case arrested
जींद। सीआईए स्टाफ ने हत्या के मामले में गवाह गांव अलीपुरा निवासी निजी स्कूल संचालक सुरेश की गोली मारकर हत्या करने के मामले में असला उपलब्ध करवाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान इंतजार वासी बझेड़ा कलां, थाना धोलाना, जिला हापुड़ (उत्तर प्रदेश) के रूप में की गई है। पुलिस ने उसे एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की, जिससे वीरवार को दोबारा अदालत में पेश कर जिला जेल भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी इंतजार ने हत्या करने के मुख्य आरोपी लोकेश उर्फ गोगी रोहतक को तीन पिस्तौल देसी 32 बोर और 20 रौंद 32 बोर, एक पिस्तौल 9 एमएम और 10 रौंद, मस्कट राइफल 315 बोर कुल 90 हजार रुपये में दिए थे। मृतक सुरेश हत्या के मामले में पीजीआई थाना रोहतक में गवाह था, जिसकी रोहतक अदालत में गवाही नहीं हुई थी। उपरोक्त आरोपियों को पकड़ने की जिम्मेदारी इंचार्ज निरीक्षक अनूप सिंह के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ जींद को सौंपी गई। सीआईए स्टाफ जींद ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हरीश वासी डीघल को पांच जुलाई 2021, 22 जुलाई 2021 को 50 हजार का इनामी बदमाश संजीत उर्फ सन्नी, सात सितंबर 2021 को 50 हजार का इनामी बदमाश नवीन उर्फ भोलू वासी रिठाल, 13 अक्टूबर 2021 को सचिन उर्फ जाजे वासी सुनारिया तथा 11 नवंबर 2021 को अर्पित वासी सुनारिया, अंकुश उर्फ जग्गू वासी पेगा को 31 जुलाई 2021, अंकित उर्फ लकरिया वासी झज्जर छह अक्टूबर 2021, लोकेश उर्फ गोगी वासी रोहतक को आठ सितंबर 2022, अंकित उर्फ मोनू वासी डीघल को 24 नवंबर 2022 को जो हत्या की साजिश में शामिल था समेत कुल नौ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब मुख्यारोपी को असला देने वाले आरोपी को भी सीआईए जींद ने काबू किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने निजी स्कूल संचालक सुरेश हत्याकांड में पिस्तौल और कारतूस मुहैया करवाने के आरोपी इंतजार वासी बझेड़ा कलां, थाना धोलाना, जिला हापुड़ (उत्तर प्रदेश) को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की और फिर अदालत में पेश कर जिला जेल भेज दिया।
विज्ञापन

-अनूप सिंह, इंचार्ज, सीआईए स्टाफ जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed