फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused of murder and attempt to murder arrested

Jind News: हत्या और हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 27 Jun 2023 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 27 Jun 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Accused of murder and attempt to murder arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। सीआईए टीम सफीदों ने हत्या और हत्या के प्रयास समेत कई मामलों में वांछित अपराधी बुढ़ाखेड़ा निवासी दलजीत उर्फ जीता को गिरफ्तार किया है। अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित किया था और लंबे समय से पुलिस उसे तलाश रही थी।

सीआईए सफीदों को सूचना मिली कि गांव बुढ़ाखेडा के पास आरोपी दलजीत उर्फ जीता मौजूद है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, धमकी, आर्म्स एक्ट के तहत एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी हत्या के दो मामलों में भी जेल जा चुका है। आरोपी दलजीत उर्फ जीता ने वर्ष 2013 में अपने साथियों के साथ मिलकर सफीदो शहर में नरेंद्र पाल उर्फ बंटी निवासी आदर्श कालोनी सफीदों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। नरेंद्रपाल उर्फ बंटी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था। इस मुकदमे में आरोपी दलजीत उर्फ जीता को अदालत ने भगोड़ा घोषित किया गया था। इसके अलावा आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2016 में सफीदों के शराब व्यापारी नरेंद्र राठी वासी साहनपुर की गोली मारकर हत्या की थी। इस मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में भी उसे भगोड़ा घोषित किया गया था। इसके बाद पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद आरोपी दलजीत उर्फ जीता ने वर्ष 2022 में पानीपत जिले में चिराग नाम के लड़के की गोली मारकर हत्या की थी। इस मामले में चिराग के पिता नवीन कुमार निवासी गली नं 4 आजाद नगर पानीपत की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

बुढ़ा खेड़ा निवासी सुनील ने 24 जून को सफीदों पुलिस को शिकायत दी थी कि 24 जून को वह अपने खेत में पानी दे रहा था। उस समय आरोपी दलजीत उर्फ जीता और आदर्श कॉलोनी का नीटू उसके खेत में आए। उसके खेत में बने कमरे से 10 कट्टे डीएपी, 15 कट्टे यूरिया, स्टार्टर 12 एचपी और कस्सी व स्प्रे टैंक के अलावा 20 हजार की दवाई अपने साथ ले गए और जाते-जाते खेत में बने कमरे में आग दी। इससे पहले भी आरोपियों ने सुनील निवासी बुड्ढा खेड़ा को जान से मारने की धमकी दी थी। उसके खेत में बने तूड़ी के कूप में आग लगा दी थी। इस मामले मेंं थाना सदर सफीदों में चोरी और आगजनी का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

पुलिस ने अदालत से भगोड़ा घोषित बुढ़ा खेड़ा निवासी दलजीत उर्फ जीता को काबू किया है। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत दस से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। - कमल सिंह, इंचार्ज, सीआईए, सफीदों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed