{"_id":"69c827adb3356121aa0953ab","slug":"accused-of-defrauding-9825-lakhs-after-holding-victim-under-digital-arrest-for-seven-days-arrested-jind-news-c-199-1-sroh1006-150690-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सात दिन डिजिटल अरेस्ट कर 98.25 लाख ठगने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सात दिन डिजिटल अरेस्ट कर 98.25 लाख ठगने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
28जेएनडी01-पुलिस गिरफ्त में धोखाधड़ी कर राशि ऐंठने का आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से 98.25 लाख रुपये की ठगी करने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। राजस्थान के जयपुर निवासी सुशील मीणा से 70 हजार रुपये की नकदी भी बरामद हुई है। बुजुर्ग को मुकदमा दर्ज होने की बात कहकर धमकाया और 12 मार्च से 19 मार्च तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा।
आदर्श बस्ती सफीदों निवासी हवा सिंह ने एफआईआर में बताया था कि वह मार्केटिंग सोसाइटी से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। 12 मार्च को अज्ञात लोगों ने उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर लिया और कहा कि उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज है। उनके खाते में मनी लॉन्ड्रिंग का पैसा आया हुआ है।
आरोपियों ने कहा कि उनके पास जितने भी पैसे हैं, वह एक बार उन्हें ट्रांसफर कर दें। यह पैसा उनके पास सुरक्षित रहेगा और इस मामले का निपटारा होने के बाद पैसा वापस कर दिया जाएगा। आरोपियों ने बताया कि उन्हें डिजिटल अरेस्ट किया जा रहा है और वह उनकी निगरानी में रहेंगे।
विज्ञापन
वह साइबर ठगों के झांसी में आ गए और 98 लाख 25 हजार रुपये कहे अनुसार खाते में ट्रांसफर कर दिए। पुलिस ने धोखाधड़ी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने शिकायत मिलते ही 46 लाख तीन हजार रुपये होल्ड करवा दिए थे जिससे आरोपी यह राशि निकाल नहीं पाए थे।
जांच अधिकारी जगदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान के जयपुर निवासी सुशील मीणा को गिरफ्तार कर लिया और उससे 70 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ की जाएगी।