फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused of breaking into PNB arrested

पीएनबी में सेंध लगाने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 03 Mar 2022 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Accused of breaking into PNB arrested
दुर्गा मंदिर वाली गली स्थित पीएनबी शाखा की दीवार को तोड़ कर चोरी करने के प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने वार्ड पांच निवासी दीपक को गिरफ्तार किया। 27 फरवरी को रविवार को दिन दिहाड़े वारदात को अंजाम दिया था। सोमवार को जब बैंक कर्मचारी बैंक पहुंचे तो दीवार को टूटा मिलने पर इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। बैैंक के साथ लगते प्लॉट की दीवार को तोड़ कर आरोपी ने स्ट्रांग रूम की दीवार को तोड़ने का प्रयास किया लेकिन तोड़ नही पाया। पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया और बैंक से फिंगर प्रिंट लिये। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। चोरी की पूरी वारदात बैंक के सीसीटीवी में कैद हो गई थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया है।
विज्ञापन

चोर ने तोड़ी एक दीवार और दुसरी को तोडने में रहा नाकाम
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा चोर साथ लगती खाली प्लॉट से दीवार तोड़कर अंदर घुसता है। चोर रविवार को दिन में लगभग 11 बजकर 38 मिनट पर बैंक में प्रवेश करता है और फिर कैमरे की तार को काट देता है। चोर ने फिर स्ट्रांग रूम को तोड़ने का प्रयास किया तो वह नाकाम रहा। इसके बाद चोर ने रूम की दीवार पर बैंक को ही चैलेंज कर दिया कि अबकि बार तो नाकाम रह गया लेकिन अगली बार फिर प्रयास करूंगा। चोर ने दीवार पर अंग्रेजी में लिखा कि ट्राई अगेन बैंक प्रोमिस। कैमरे की तार काटने से पहले आरोपी का चेहरा सीसीटीवी में कैद हो गया था।
विज्ञापन

आरोपी भिवानी में कर रहा है आईटीआई
वार्ड 5 निवासी आरोपी दीपक अपनी बहन के घर भिवानी में रह रहा था और बारहवीं के बाद आईटीआई का कोर्स करता था। वारदात से तीन दिन पहले ही जुलाना में आया था। घर में लगी चिनाई के लिए दीवार तोड़ने के लिए हैमर को किराए पर लेकर आया था लेकिन आरोपी ने दिन के समय बैंक में जाकर दीवार में सेेंध लगा दी। एक दीवार को तोड़ दिया लेकिन स्ट्रांग रूम की कंकरीट की दीवार को तोडने में नाकाम रहा। सूत्रों के मुताबिक आरोपी आईटीआई के साथ बिजली फिटिंग को काम भी सीखता था जहां से उसने दीवार को तोडना सीखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे की हालत में दिया वारदात को अंजाम
आरोपी दीपक ने शराब के नशे में बैंक की दीवार को तोड़ दिया लेकिन अगली दीवार को नही तोड़ पाया तो लौट आया। दीपक कुछ दिन पहले बैंक में आई स्कॉलरशिप की राशि निकलवाने के लिए बैंक गया था उस दौरान आरोपी ने बैंक की रैकी की। उसके बाद ही उसने वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसे काफी देनदारी देनी थी और मकान भी बनाना था। अकेले ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। इससे पहले किसी भी वारदात में शामिल नही है।
-समरजीत सिंह, थाना प्रभारी, जुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed