फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused held with 159 intoxicant pills

Jind News: नशे की 159 गोलियों के साथ आरोपी काबू

Tue, 27 Jun 2023 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 27 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Accused held with 159 intoxicant pills
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। गढ़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति को प्रतिबंधित दवाओं के साथ काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15 पत्ते एल्प्रोजलम और एक पत्ता ट्रामाडोल का बरामद कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।


गढ़ी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव रेवर निवासी गुलाब सिंह नशीली दवाइयां बेचने का काम करता है और वह अपने घर से नशीली गोलियों की आपूर्ति के लिए गांव दातासिंहवाला में आएगा। इस सूचना पर पुलिस ने रेवर गांव की माइनर पर नहर पुल के पास नाकेबंदी की। कुछ देर में ही एक व्यक्ति अपने हाथ में काला पॉलीथिन लेकर आता नजर आया। उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने राजपत्रित अधिकारी एसडीओ वाटर सर्विस नरवाना प्रदीप कुमार को बुलाया और नशीली गोलियों की गिनती करवाई गई। इसमें 15 पत्ते एल्प्रोजलम के मिले, जिनमें 14 पत्तों में 10-10 टेबलेट और एक में नौ टेबलेट थी। इसके अलावा एक पत्ता, जिसमें 10 टेबलेट ट्रामाडोल की थी। कुल 159 गोलियां बरामद की गईं। गढ़ी थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि पुलिस ने गुलाब सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed