फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Abhay Chautala gave ultimatum to government to improve wheat procurement system

अभय चौटाला ने गेहूं खरीद की व्यवस्था सुधारने के लिए सरकार को एक सप्ताह का दिया अल्टीमेटम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
Abhay Chautala gave ultimatum to government to improve wheat procurement system
पत्रकारों से बात करते अभय चौटाला - फोटो : AMAR UJALA
इनेलो नेता और एलनाबाद से विधायक अभय चौटाला ने सोशल डिस्टेंसिंग का नियम टूटने के चलते अपने अनाज मंडियों के दौरे रद्द कर दिए हैं।
विज्ञापन
चौटाला ने कहा कि सरकार को एक सप्ताह का समय दिया जाता है। यदि गेहूं खरीद की व्यवस्थाएं नहीं सुधारी तो किसानों के साथ मिलकर फैसला लेंगे। बुधवार को जींद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि जिस प्रकार प्रदेश सरकार ने धान में हुए घोटाले को दबा दिया, ठीक उसी प्रकार गेहूं खरीद में भी घोटाला करने का प्रयास किया जा रहा है। चौटाला ने कहा कि जिस प्रकार से मुख्यमंत्री मनोहर लाल गेहूं खरीद को लेकर बयान देते हैं, इससे लगता है कि उन्हें समझ नहीं है। यदि ऐसा नहीं होता तो किसानों के खाते ऐसे निजी बैंकों में नहीं खुलवाया जाता जिनकी शाखाएं गांवों में नहीं हैं। इसमें पूरी तरह से कमीशनखोरी का खेल है। साथ ही उन्होंने जेजेपी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जो सरकार में शामिल पार्टी चौधरी देवीलाल की नीतियों की बात करती है, वह वास्तव में चौधरी देवीलाल के नाखून के बाराबर भी नहीं है। यदि देश में कहीं भी किसानों के साथ कोई ज्यादती हुई तो चौधरी देवीलाल लठ लेकर खड़े हो जाते थे। इसके विपरीत सरकार में शामिल पार्टी के नेता बयान देते हैं कि मजदूर राजस्थान से बुला लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब भी विधानसभा का सत्र होगा, सरकार को घेरा जाएगा। इस मौके पर इनेलो के जिलाध्यक्ष रामफल कुंडू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed