फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A young man going to collect paddy from the field was beaten up by crying

Jind News: खेत से धान लेने जा रहे युवक को रोकर पीटा

Tue, 05 Nov 2024 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 05 Nov 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
A young man going to collect paddy from the field was beaten up by crying
जींद। रिटौली गांव में खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान लेने जा रहे युवक के साथ मारपीट करने पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने करसोला गांव के दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

रिटौली निवासी कुलदीप ने बताया कि वह 2 नवंबर को शाम के समय अपने खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान लेने के लिए जा रहा था। जब वह खेत के नजदीक कच्ची प्लाटी पर पहुंचा तो वहां पर एक ट्रैक्टर खड़ा था। इस दौरान वहां पर करसोला गांव के दो युवक शराब पी रहे थे। उन्होंने उनसे रास्ते से ट्रैक्टर हटाने के लिए कहा तो वह दोनों गाली- गलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो दोनों ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसने परिजनों को घटना के बारे में सूचना दी। बाद में पता लगा कि दोनों युवक करसोला गांव से रिटौली में अपनी रिश्तेदारी में ट्रैक्टर से किराया करने के लिए आए हुए थे। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed