फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A three-story modern building will be built at a cost of nine and a half crore rupees.

Jind News: साढ़े नौ करोड़ से बनेगी तीन मंजिला आधुनिक भवन

Sat, 07 Feb 2026 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 07 Feb 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
A three-story modern building will be built at a cost of nine and a half crore rupees.
07जेएनडी37: यहां पर होगा नए रेस्ट हाउस का निर्माण। संवाद।
नरवाना। शहर के रेस्ट हाउस परिसर में वर्षों से खड़ी पुरानी इमारत को ध्वस्त कर दिया गया है। अब उसकी जगह अत्याधुनिक तीन मंजिला एडिशनल रेस्ट हाउस का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

इस परियोजना पर लगभग साढ़े नौ करोड़ रुपये की लागत आएगी। निर्माण कार्य की शुरुआत रविवार को कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी द्वारा शिलान्यास के साथ की जाएगी। निर्माण में करीब डेढ़ वर्ष का समय लगेगा। रेस्ट हाउस को आधुनिक प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जाएगा। भवन की पहली मंजिल पर कॉन्फ्रेंस हॉल का निर्माण होगा। इसमें एक साथ 60 लोग बैठ सकेंगे।
विज्ञापन

बैठक व्यवस्था के लिए विशेष आरामदायक कुर्सियां लगाई जाएंगी। हॉल को साउंड प्रूफ बनाया जाएगा और आगे की पंक्तियों में माइक की भी सुविधा होगी। इसके तैयार होने से अब प्रशासनिक बैठकों के लिए खुले पार्क या अन्य अस्थायी स्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। कॉन्फ्रेंस हॉल के समीप ही किचन और डाइनिंग रूम का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी मंजिल पर मुख्यमंत्री और वीआईपी के लिए विशेष सूट बनाए जाएंगे। इन कमरों में केवल सीएम और विशिष्ट अतिथियों के ठहरने की व्यवस्था रहेगी। तीसरी मंजिल पर चार अधिकारियों के लिए अलग-अलग कमरे बनाए जाएंगे। इसके साथ ही एक अतिरिक्त कक्ष कार्यालय उपयोग के लिए विकसित किया जाएगा। निर्माण कार्य का टेंडर पंकज गोयल को दिया गया है। परियोजना फरवरी 2027 तक पूरी की जानी है।


वर्जन

नरवाना में एक आधुनिक रेस्ट हाउस की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। प्रस्ताव सामने आते ही प्रक्रिया शुरू कर दी गई और मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी स्वीकृति प्रदान की। सीएम ने नरवाना की रैली में नए रेस्ट हाउस की घोषणा भी की थी। अब पुरानी इमारत हट चुकी है और साढ़े 9 करोड़ रुपये की लागत से नया भवन बनेगा।-कृष्ण कुमार बेदी, कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed