फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A three-member committee has been formed to investigate the FIR against singer Badshah.

Jind News: गायक बादशाह पर एफआईआर मामले में तीन सदस्यीय कमेटी गठित

Mon, 09 Mar 2026 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 09 Mar 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
A three-member committee has been formed to investigate the FIR against singer Badshah.
जींद। एक मार्च को रिलीज हुए गाने टटहिरी गाने के गायक बादशाह के खिलाफ एफआईआर में पुलिस ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। यह कमेटी निरीक्षक नीलम के नेतृत्व में गठित की गई है। अब इस मामले को लेकर यह कमेटी जांच करेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को हरियाणा राज्य परिवहन डिपो के महाप्रबंधक राहुल जैन ने सिविल लाइन पुलिस थाना को एफआईआर में बताया था कि टटहिरी गाने में आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया (बादशाह गायक) टटहिरी गाने में हरियाणा राज्य परिवहन की बस अथवा हरियाणा राज्य परिवहन जींद के अंतर्गत किलोमीटर स्कीम के तहत चलने वाली लीज बस का प्रयोग किया जाना संज्ञान में आया है।
विज्ञापन

इस गाने में प्रयोग की गई बस के संबंध में इस आगार से पूर्व में कोई अनुमति नहीं ली गई है। न ही इससे रोडवेज का कोई लेना-देना है। सरकारी विभाग की बस, नाम और चिह्न अथवा पहचान का बिना परमिशन के किसी व्यवसायिक वीडियो, गीत में उपयोग करना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस गाने में लड़कियों की अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया गया है इसके कारण इस आगार और परिवहन विभाग की छवि धूमिल हुई है। इसलिए आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया (बादशाह गायक) के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस ने इस मामले में गायक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सदर थाना नरवाना में भी दर्ज हुई थी एफआईआर
राजकीय प्राथमिक विद्यालय सच्चाखेड़ा की मुख्य अध्यापिका शीला ने बताया था कि टटहिरी नामक गाने से संबंधित एक वीडियो में स्कूल भवन का प्रयोग किया गया है। आरोप है कि गाने की शूटिंग के लिए न तो स्कूल प्रशासन से अनुमति ली गई और न ही इस बारे में उन्हें कोई जानकारी दी गई। सरकारी विभाग की संपत्ति का बिना अनुमति उपयोग किया गया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि उक्त गाने में लड़कियों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है जिससे बालिकाओं के मान-सम्मान को ठेस पहुंची है। पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट की धारा के तहत एफआईआर दर्ज कर ली थी।



एफआईआर के समर्थन में आई बिनैण खाप
गायक बादशाह के खिलाफ हुई दो एफआईआर के समर्थन में प्रदेश की बिनैण खाप भी आ गई है। खाप ने सरकार से गायक द्वारा गाने निकालने पर पूर्णरूप से प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने गाने में हरियाणवी संस्कृति के खिलाफ अश्लील भाषा का प्रयोग किया है। पुलिस को जल्द से जल्द गायक को गिरफ्तार कर लेना चाहिए।
- रघुवीर नैन, प्रधान, बिनैण खाप

इस मामले की जांच को लेकर तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। यह कमेटी मामले की जांच करेगी।
- पूजा देवी, प्रभारी, सिविल लाइन थाना, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed