{"_id":"68e94f310f270938bd07a8fa","slug":"a-sub-health-center-will-be-opened-in-barad-kheda-village-jind-news-c-199-1-sroh1006-142310-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: गांव बराड़ खेड़ा में में खुलेगा उपस्वास्थ्य केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: गांव बराड़ खेड़ा में में खुलेगा उपस्वास्थ्य केंद्र
Fri, 10 Oct 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 10 Oct 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
जींद। जिले के गांव बराड़ खेड़ा में उपस्वास्थ्य केंद्र खोलने की मंजूरी मिल गई है। इस केंद्र के शुरू होने से अब स्थानीय लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
उपस्वास्थ्य केंद्र केवल बराड़ खेड़ा के अलावा आसपास के गांवों बुरादैहर और बहबलपुर के निवासियों के लिए भी वरदान साबित होगा। अब इन गांवों के लोगों को अपने नजदीक ही जांच और इलाज की सुविधा मिल सकेगी।
यहां पर योग्य स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति, आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता और नर्सिंग स्टाफ की तैनाती की जाएगी। जल्द ही नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करके इस स्वास्थ्य केंद्र को आम जनता की सेवा में समर्पित कर दिया जाएगा। वहीं जुलाना विधानसभा के चार गांवों बराडख़ेड़ा, नंदगढ़, अनूपगढ़ और बराहकलां में भूमि उपलब्ध होने पर 2.20 करोड़ रुपये की लागत से उपस्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण करवाए जाने की घोषणा सीएम ने की थी।
विज्ञापन
वर्जन
स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि हर नागरिक को उसके घर द्वार पर ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों। आपात स्थिति में समय पर उपचार संभव हो सके और लोगों का जीवन सुरक्षित रह सके। गांव बराड़ खेड़ा में उपस्वास्थ्य केंद्र खोलने की मंजूरी मिल गई है। जल्द ही इस पर कार्य शुरू होगा। -डॉ. रघबीर पूनिया, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल जींद