फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A severe storm damaged 4,865 power poles in two months, worsening the crisis over paddy sowing.

Jind News: तेज आंधी से दो माह में 4,865 बिजली खंभे टूटे, धान की बुवाई पर संकट गहराया

Tue, 23 Jun 2026 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
A severe storm damaged 4,865 power poles in two months, worsening the crisis over paddy sowing.
22जेएनडी07: समाधान ​​शिविर में बिजली के दो माह से टूटे खंभों की ​शिकायत लेकर पहुंचे किसान सुरेश
जींद। अप्रैल से अब तक आई तेज आंधी में बिजली निगम के 4,865 खंभे टूटने के बाद स्थिति सामान्य नहीं हो पाई है। खंभों की कमी के कारण खेतों की बिजली लाइनें बहाल नहीं हो सकी हैं, जिससे धान की बुवाई प्रभावित हो रही है। किसान लगातार निगम कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं और समाधान शिविरों में शिकायतें दर्ज करा रहे हैं लेकिन पर्याप्त खंभे उपलब्ध न होने से समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

सोमवार को आलन जोगी खेड़ा गांव के किसान कृष्ण और सुरेश लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में पहुंचे। उन्होंने डीसी डॉ. वैशाली शर्मा को शिकायत देकर जल्द खेतों मेंं बिजली ठीक करने की मांग की।
विज्ञापन

इस पर डीसी ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही डीसी ने बिजली विभाग को किसानों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। कहा कि किसानों को किसी भी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। खेतों की बिजली जल्द दुरुस्त कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम के आंकड़ों के अनुसार, दो माह में नौ मीटर ऊंचे 4439 खंभे और 11 मीटर ऊंचे 427 खंभे टूट चुके हैं। नौ मीटर ऊंचे खंभों की सबसे अधिक आवश्यकता है लेकिन अब तक 250 खंभे ही मिल पाए हैं, जबकि दो हजार से अधिक खंभों की मांग मुख्यालय को भेजी गई है। वहीं, 11 मीटर ऊंचे खंभों का स्टॉक मात्र 40 रह गया है। इससे हजारों किसानों के खेतों की बिजली आपूर्ति बाधित है।
यदि मानसून की सक्रिय बारिश शुरू हो गई तो खेतों तक खंभे पहुंचाना और उन्हें लगाना और भी मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में जिले के हजारों किसानों की धान की फसल प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।
एसडीओ और एक्सईएन कार्यालय में दी शिकायत लेकिन नए खंभे नहीं लगाए गए
समाधान शिविर में पहुंचे आलन जोगी खेड़ा गांव के किसान कृष्ण और सुरेश ने बताया कि अप्रैल में आई तेज आंधी में उनके खेतों में लगे बिजली के खंभे टूट गए थे। कई बार शिकायत देने के बावजूद अब तक मरम्मत नहीं हुई है। उन्होंने लाखों रुपये में जमीन ठेके पर ली है लेकिन बिजली आपूर्ति ठप होने से धान की पौध तैयार नहीं हो पा रही।
दो माह से निगम कार्यालयों के चक्कर काट रहे लोग
तेलीखेड़ा गांव के किसान रणबीर और धर्मबीर ने बताया कि वे दो माह से निगम कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा। यदि जल्द खंभे नहीं मिले तो बरसात शुरू होने के बाद खेतों में भारी खंभे पहुंचाना मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में धान की फसल लगाने में और देरी होगी जिसका सीधा असर उत्पादन और किसानों की आय पर पड़ेगा। किसानों का आरोप है कि बिजली निगम की लापरवाही का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। समय पर बिजली लाइनें दुरुस्त न होने से कई किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

वर्जन
खेतों में खेतों में बिजली लाइन दुरुस्त करवाने के लिए 80 कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की हुई है। यह इस काम पर लगे हुए हैं। जून माह में इस काम को पूरा कर दिया जाएगा, जरूरत के अनुसार खंभे साथ के साथ मंगवाए जा रहे हैं। -विनोद कुमार, एसई बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article