Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A PTM will be held in all 423 primary schools of the district on November 28.

Jind News: 28 नवंबर को जिले के सभी 423 प्राथमिक स्कूलों में होगी पीटीएम

Tue, 24 Nov 2026 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
A PTM will be held in all 423 primary schools of the district on November 28.
फोटो 24जेएनडी03-जिला ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय। संवाद
जींद। निपुण हरियाणा मिशन के तहत 28 नवंबर को जिले के सभी 423 सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक बैठक होगी। शिक्षक बच्चों की भाषा, गणित, पठन और लेखन संबंधी दक्षताओं का रिकॉर्ड अभिभावकों के सामने रखेंगे। डीसी डॉ. वैशाली शर्मा के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी भी स्कूलों में पहुंचकर पीटीएम का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। पीटीएम का उद्देश्य केवल अभिभावकों और शिक्षकों की मुलाकात करवाना नहीं, बल्कि बच्चों के सीखने के स्तर का आकलन कर उनकी कमियों को दूर करने के लिए संयुक्त प्रयास करना है।
विज्ञापन

शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रत्येक अभिभावक को उसके बच्चे की कक्षा के अनुसार निर्धारित दक्षताओं और निपुण हरियाणा मिशन के तहत हुई प्रगति की जानकारी दें। बैठक में अभिभावकों को घर पर भी बच्चों के साथ नियमित पढ़ने, लिखने, गिनती और गणित के अभ्यास के लिए प्रेरित किया जाएगा। विभाग का जोर है कि विद्यालय और परिवार मिलकर बच्चों की कमजोरियों को दूर करें, ताकि कोई भी बच्चा बुनियादी भाषा और गणितीय दक्षताओं में पीछे न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमजोर बच्चों के लिए तैयार होगी सुधार की योजना
पीटीएम में प्रत्येक विद्यार्थी का अद्यतन शैक्षणिक रिकॉर्ड और निपुण स्टेटस अभिभावकों को दिखाया जाएगा। इसमें बच्चे की पठन क्षमता, लेखन क्षमता, गणितीय समझ और निर्धारित अधिगम परिणामों की जानकारी शामिल होगी। जिन बच्चों की भाषा और गणित की दक्षताएं कमजोर हैं, उनके अभिभावकों को विशेष रूप से जानकारी दी जाएगी। शिक्षक बताएंगे कि स्कूल में ऐसे बच्चों के लिए कौन सी अतिरिक्त शिक्षण गतिविधियां और उपचारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं।

अधिकारी परखेंगे पीटीएम की गुणवत्ता, 29 तक रिपोर्ट देनी होगी
पीटीएम की प्रभावशीलता जांचने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी, क्लस्टर हेड और अन्य निरीक्षण अधिकारी आवंटित विद्यालयों में पहुंचेंगे। वे अभिभावकों की वास्तविक भागीदारी, विद्यार्थियों के रिकॉर्ड की प्रस्तुति, निपुण स्टेटस और बच्चों के अधिगम स्तर पर हुई चर्चा का आकलन करेंगे। बैठक को महज औपचारिकता के रूप में आयोजित करने या वास्तविक स्थिति से अलग रिपोर्ट देने पर विभाग की नजर रहेगी।

वर्जन
पीटीएम प्रत्येक बच्चे की शैक्षणिक प्रगति समझने और उसकी कमजोरियों को दूर करने का अवसर है। विद्यालय, शिक्षक और अभिभावक मिलकर प्रयास करेंगे तो जिले के प्रत्येक बच्चे को निपुण बनाने का लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी। -राजेश वशिष्ठ, जिला एफएलएन समन्वयक जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article