फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A new schedule will be created for the remaining examinations when the corona transition ends

कोरोना का संक्रमण समाप्त होने पर शेष परीक्षाओं के लिए बनाया जाएगा नया शेड्यूल

Sun, 29 Mar 2020 10:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
A new schedule will be created for the remaining examinations when the corona transition ends
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का फोटो। - फोटो : Jind
कोरोना वायरस के कारण विद्यार्थियों की परीक्षाएं बीच में ही बाधित हो गई हैं। संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने सभी स्कूलों और कॉलेजों को 14 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया है। ऐसे में विद्यार्थियों को डरने की जरूरत नहीं है। एक तरफ विद्यार्थी घर पर रहकर कोरोना के संक्रमण से बच सकते हैं तो वहीं दूसरी ओर बची हुई परीक्षाओं के लिए अच्छी तरह तैयारी कर सकते हैं। विद्यार्थियों की दसवीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा 31 मार्च तक समाप्त होनी थी। 22 मार्च से लॉकडाउन चल रहा है। वहीं पहली से नौवीं कक्षा की परीक्षा भी बीच में ही अटकी हुई हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग ने बची हुई परीक्षाओं के लिए शेड्यूल बनाकर परीक्षाएं लेने की योजना बनाई है। आदेशों में कहा गया है कि जब तक कोरोना वायरस का संक्रमण समाप्त नहीं हो जाता और और स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, स्कूल नहीं खुल जाते तब तक विद्यार्थी घर बैठकर ही समय का सदुपयोग करते हुए परीक्षा की तैयारी करते रहें।
विज्ञापन

जिले में हैं 1100 से अधिक स्कूल
जींद जिले में 749 सरकारी और 382 प्राइवेट स्कूल हैं। सरकारी स्कूलों में 120 सीनियर सेकेंडरी, 89 हाई स्कूल, 105 मीडिल स्कूल व 432 प्राइमरी स्कूल शामिल हैं। आगामी आदेश के बाद विद्यार्थियों की बची हुई परीक्षा ली जाएगी। जिले के विभिन्न स्कूलों में 11 लाख से अधिक विद्यार्थी पढ़ते हैं। कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में विद्यार्थी घर बैठक कर आगामी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थी घर पर बैठकर करें परीक्षा की तैयारी
शिक्षा विभाग की ओर से आदेश आए हैं कि कोरोना के कारण 14 अप्रैल तक सभी स्कूल बंद हैं। वहीं शिक्षा विभाग के आगामी आदेशों तक परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। बची हुई परीक्षाओं के लिए शिक्षा विभाग से जब शेड्यूल आएगा तो विद्यार्थियों की परीक्षाएं ली जाएंगी। ऐसे में विद्यार्थियों को चाहिए कि वे समय का सदुपयोग करते हुए परीक्षाओं की तैयारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदन सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed