फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A girl went to molest and molested

झाड़-फूंक करवाने गई युवती किया दुष्कर्म

Tue, 21 Apr 2020 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
A girl went to molest and molested
झाड़-फूंक कर बीमारी दूर करने के बहाने युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने नारनौंद के गांव खांडा खेड़ी निवासी राजबीर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जीरो एफआईआर नारनौंद थाना भेज दी है। अब नारनौंद पुलिस मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी की 19 वर्षीय युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसको कुछ दिक्कत होने के साथ उसके घर में कलह चल रही थी। किसी ने बताया कि खांडा खेड़ी गांव में एक व्यक्ति झाड़ फूंक कर सबकुछ ठीक कर देता है। इसके बाद वह अपने परिजनोें के साथ 15 दिसंबर 2019 को खांडा खेड़ी गांव निवासी राजबीर भगत के पास गई। इस दौरान उसने सभी परिजनों को एक साथ बैठाकर झाड़-फूंक शुरू कर दिया। उसके बाद उसे एकांत कमरे में ले गया और उसको जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। युवती ने बताया कि उस समय उसने डर कर परिजनों को कुछ नहीं बताया। कई दिन गुजर जाने के बाद इस घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

एएसआई नीलम कुमारी ने बताया कि युवती की शिकायत पर खांडा खेड़ी गांव के राजबीर भगत के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने और दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने खांडा खेड़ी में घटना होने के कारण संबंधित थाना नारनौंद में जीरो एफआईआर भेज दी गई। अब नारनौंद पुलिस मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed