Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Preparations for the Harmony Yatra on Ravidas Jayanti are in full swing.

Jind News: रविदास जयंती पर समरसता यात्रा की तैयारियां तेज

Sun, 22 Nov 2026 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the Harmony Yatra on Ravidas Jayanti are in full swing.
फोटो 22जेएनडी10-विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश महामंत्री एवं यात्रा के हरि
जींद। सद्गुरु श्री रविदास महाराज के 650वें जयंती के उपलक्ष्य में 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र के उमरी में भव्य जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य रूप से शामिल होंगे। इस संबंध में शहर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र ढुल की अध्यक्षता में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इसमें प्रदेश महामंत्री एवं यात्रा के हरियाणा संयोजक सत्यप्रकाश जरावता ने यात्रा की रूपरेखा की जानकारी दी।
विज्ञापन

सत्यप्रकाश जरावता ने कहा कि सद्गुरु रविदास महाराज ने समाज को समानता, सम्मान, स्वाभिमान और भाईचारे का संदेश दिया। उनके विचार किसी एक समाज तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 18 नवंबर से 3 दिसंबर 2026 तक आयोजित देशव्यापी यात्रा पंजाब के जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लां से शुरू हुई है। करीब 2402 किलोमीटर की यात्रा देश के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लगभग 47 शहरों से होकर वाराणसी स्थित सद्गुरु रविदास जी की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर में संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरियाणा में 25, 26 और 28 नवंबर को मुख्य यात्रा आठ जिलों यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल से गुजरेगी। प्रदेश के शेष 15 जिलों में उपयात्राएं निकाली जाएंगी, जो निर्धारित स्थानों पर मुख्य यात्रा में शामिल होंगी।
हरियाणा में 25, 26 और 28 नवंबर को मुख्य यात्रा आठ जिलों यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल से गुजरेगी। शेष 15 जिलों में उपयात्राएं निकाली जाएंगी, जो निर्धारित स्थानों पर मुख्य यात्रा में शामिल होंगी।

25 नवंबर को यात्रा यमुनानगर से हरियाणा में प्रवेश कर अंबाला होते हुए कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। उमरी में मुख्यमंत्री की जनसभा के बाद रात्रि विश्राम होगा। 26 नवंबर को यात्रा करनाल, पानीपत और सोनीपत पहुंचेगी, जहां बहालगढ़ में जनसभा होगी। वहीं 28 नवंबर को दिल्ली से हरियाणा में प्रवेश के बाद फरीदाबाद में जनसभा आयोजित की जाएगी। इसके बाद यात्रा पलवल और होडल होते हुए उत्तर प्रदेश के लिए रवाना होगी।
इस मौके पर अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अजय खुंडिया, जिला मीडिया प्रभारी राकेश बैरागी हाट और जिला महामंत्री पुष्पा तायल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed