फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A fire broke out in Danoda Kala due to a short circuit, burning household items.

Jind News: दनौदा कला में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घरेलू सामान जला

Thu, 08 Jan 2026 10:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 08 Jan 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
A fire broke out in Danoda Kala due to a short circuit, burning household items.
08जेएनडी35: घटना बारे बताते हुए मकान मालिक गुरुदेव। स्रोत ग्रामीण।
नरवाना। गांव दनौदा कला में वीरवार सुबह घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हादसा सुबह करीब 6:30 बजे हुआ। आग इतनी तेजी से फैली कि कमरे में रखा सारा घरेलू सामान जल गया।
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि समय रहते परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पड़ोसियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सबसे पहले घर की बिजली सप्लाई बंद करवाई। मेन कनेक्शन की तार को डंडे की सहायता से अलग किया गया ताकि आग और न फैले। इसके बाद ग्रामीणों ने बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

घर के मालिक गुरुदेव मांडू पत्ती दनौदा कलां ने बताया कि घर के आगे दुकान की है। सुबह वह बच्चों को नहाने-धोने के लिए कहकर दुकान खोलने चले गए थे। दुकान खोलने के बाद पूजा-पाठ कर बैठे ही थे कि तभी कुछ पड़ोसी घबराए हुए उनके पास पहुंचे और घर में आग लगने की सूचना दी। कमरे में रखा सामान शॉर्ट सर्किट के कारण धू-धू कर जल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed