{"_id":"5c5f1f35bdec222720373d27","slug":"91549737781-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हट्अप ग्रुप के माध्यम से रोडवेज उडनदस्ते की जानकारी डालकर लगाते थे रोडवेज को चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हट्अप ग्रुप के माध्यम से रोडवेज उडनदस्ते की जानकारी डालकर लगाते थे रोडवेज को चूना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार टू नरवाना नाम से 61 लोगों ने बना रखा था व्हाट्सएप ग्रुप, फ्लाइंग की डालते थे सूचना, रोडवेज बस में कर रहे थे फ्री यात्रा, दो सरकारी नौकर दबोचे
अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। हरियाणा रोडवेज के उड़नदस्ते ने शुक्रवार सायं दो यात्रियों को हिसार से नरवाना आ रही रोडवेज बस में बिना टिकट के पकड़ा है। उनके पकड़े जाने के बाद जो खुलासा हुआ, वह वाकई में हैरत में डालने वाला था। जांच में सामने आया कि बिना टिकट यात्रियों ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बना रखा था, जिसमें आगे रोडवेज उड़नदस्ते की जानकारी दी जाती थी। इसमें 61 सदस्य शामिल थे। सबसे बड़ी बात यह है कि पकड़े गए दोनों यात्री सरकारी नौकर हैं। एक खेदड़ पावर प्लांट में जूनियर इंजीनियर है तो दूसरा रेलवे में नौकरी करता है। जब सरकारी नौकर ही सरकार को चूना लगाएंगे तो आम आदमी से क्या उम्मीद की जा सकती है।
बीते शुक्रवार शाम पांच बजे उपकेंद्र नरवाना की एक बस हिसार से नरवाना के लिए निकली। बस परिचालक नरेंद्र ने बस में दो सवारियों पर बिना टिकट होने का संदेह हुआ। परिचालक ने दोनों सवारियों से टिकट लेने को कहा। दोनों ने बताया वह नियमित कर्मचारी हैं। उन्हें पास की सुविधा है। परिचालक ने इसकी सूचना निरीक्षक शाखा में दी। बस जब नरवाना की कार्यशाला में पहुंची तो उड़नदस्ते ने चेकिंग की। उड़नदस्ते ने जब दोनों की जांच की तो पाया कि उनके पास कोई कर्मचारी पास नहीं है। पूछताछ में दोनों यात्रियों की पहचान खेदड़ निवासी जूनियर इंजीनियर कपिल व शिमला निवासी रेलवे में नौकरी करने वाले सतीश के रूप में हुई। जांच में दोनों के मोबाइल में हिसार टू नरवाना के नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप मिला। इसमें 61 सदस्य शामिल थे। यह लोग इस ग्रुप के माध्यम से रास्ते में रोडवेज उड़नदस्ता होने की जानकारी देते थे। परिचालक नरेंद्र ने बताया कि वह अक्सर देखता की कुछ लोग टिकट नहीं लेते। शुक्रवार को उसने इसकी सूचना उड़नदस्ते को देकर बिना टिकट यात्रा करने वाले युवकों के ग्रुप का भंडाफोड़ किया। उड़नदस्ते ने इसकी शिकायत शहर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बॉक्स
61 सदस्यों का बनाया था ग्रुप
दोनों यात्रियों के मोबाइल में व्हाट्सएप ग्रुप मिला। इसमें एडमिन समेत 61 सदस्य हैं जो सूचनाओं के माध्यम से हर माह हरियाणा रोडवेज को हजारों का चूना लगा रहे थे। यह लोग बस यात्रा से शुरू होने के बाद रास्ते की सारी जानकारी इस ग्रुप में डालते थे ताकि अन्य ग्रुप सदस्यों को पता चलता रहे कि किस रूट पर रोडवेज उड़नदस्ता चेकिंग कर रहा है। इसके बाद सभी सदस्य सचेत हो जाते थे। जिस रूट पर रोडवेज उड़नदस्ता होता, वहां के सदस्य टिकट ले लेते अन्यथा बाकी बेटिकट यात्रा करते रहते।
वर्जन
दोनों युवकों के पास कोई टिकट नहीं मिली। इससे वह जुर्माना भरने के लिए तैयार थे। अब पूरा मामला जीएम रोडवेज के संज्ञान में है। सोमवार को दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की जांच की जाएगी। इसमें जो-जो शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- राजेश कुमार, पुलिस जांच अधिकारी।
वर्जन
ऐसे किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस को दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश कर दी है। किसी भी सूरत में समझौता नहीं किया जाएगा। पुलिस से पूरे ग्रुप की जांच करने तथा इसमें शामिल लोगों तक पहुंचने को कहा गया है। जो भी इस षड़यंत्र में शामिल है उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- रामकुमार, रोडवेज जीएम, जींद।
नोट: कृप्या इस समाचार में व्हाट्सएप की फोटो लगाएं।