{"_id":"6aeb808bf6261bde8d06f45b","slug":"goods-worth-rs-11-lakh-stolen-from-two-shops-in-a-single-night-jind-news-c-199-1-sroh1006-163229-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: एक ही रात दो दुकानों से 11 लाख रुपये का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: एक ही रात दो दुकानों से 11 लाख रुपये का सामान चोरी
विज्ञापन
जींद। शहर के भिवानी रोड स्थित गोशाला मार्केट में चोरों ने एक ही रात में दो दुकानों को निशाना बनाकर 11 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। दो नवंबर की रात को हुई वारदात में चोर इलेक्ट्रिक दुकान से करीब छह क्विंटल तांबे की तार और पड़ोस की बैटरी दुकान से नौ बैटरियां चुरा ले गए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी की एफआईआर दर्ज कर ली है।
दुकानदार राजू घिमाना ने एफआईआर में बताया कि गोशाला मार्केट में उसकी दहिया इलेक्ट्रिक के नाम से दुकान है। रात के समय चोर दुकान से करीब 4.5 क्विंटल नई कॉपर वायर चोरी कर ले गए, जिसकी कीमत लगभग सात लाख रुपये है। करीब 1.5 क्विंटल पुरानी कॉपर वायर भी चोरी कर ली जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है।
इस तरह दुकान से करीब नौ लाख रुपये की तार चोरी हुई है। चोरों ने उसी रात पड़ोस में स्थित विकास सैनी की शिवम बैटरी दुकान में भी चोरी की। चोर नौ बैटरियां उड़ा ले गए, जिनकी कीमत करीब दो लाख रुपये है। संवाद