Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   An FIR will be filed against those who make false complaints.

Jind News: झूठी शिकायत करने वालों पर होगी एफआईआर

Thu, 05 Nov 2026 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
An FIR will be filed against those who make false complaints.
जींद। दयालु-2 योजना का अनुचित लाभ लेने के लिए झूठी शिकायत दर्ज करवाने वालों पर अब एफआईआर दर्ज होगी। यदि किसी सीएससी संचालक की भी संलिप्तता मिलने पर उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने बुधवार को लघु सचिवालय में हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों को ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायत को पोर्टल पर दर्ज करने से पहले संबंधित दस्तावेज की पूरी जांच और तथ्यों की पुष्टि करना अनिवार्य है। बिना सत्यापन के किसी भी आवेदन या शिकायत को आगे न बढ़ाया जाए।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य जरूरतमंद और पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता देना है। ऐसे में गलत जानकारी देकर योजना का अनुचित लाभ लेने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में एसडीएम सत्यवान मान, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज, डॉ. रवि राणा, डीएसओ सुरेंद्र, नगर परिषद के ईओ सुशील कुमार और बीडीपीओ प्रवीण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 मामलों की समीक्षा, आठ को मिली मंजूरी : बैठक में दयालु-2 योजना के तहत कुल 26 मामले रखे गए। जांच और समीक्षा के बाद इनमें से आठ मामलों को मौके पर मंजूरी दी गई, जबकि दो मामलों को आवश्यक प्रक्रिया और जांच पूरी करने के लिए लंबित रखा गया। स्वीकृत मामलों में पात्र लाभार्थियों को कुल 4 लाख 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed