Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   2,821 fewer ration cards in Jind over the last five months

Jind News: जींद में पिछले पांच माह में 2,821 राशन कार्ड हुए कम

Thu, 05 Nov 2026 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
2,821 fewer ration cards in Jind over the last five months
झज्जर। जिले में पिछले पांच माह के दौरान 2,821 राशन कार्ड कम हो गए हैं। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार जून में जींद में कुल 2,25,447 राशन कार्ड थे, जबकि अक्तूबर में इनकी संख्या घटकर 2,22,626 रह गई। जून से अक्तूबर के बीच जिले में राशन कार्डों की संख्या में करीब 1.25 प्रतिशत की कमी आई है।
विज्ञापन

प्रदेशभर में इस अवधि के दौरान 58,123 राशन कार्ड कम हुए हैं। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से हर माह राशन कार्ड धारकों और उनमें शामिल यूनिट की संख्या जारी की जाती है। इसी आधार पर एएवाई और बीपीएल परिवारों को सरकारी राशन उपलब्ध करवाया जाता है।
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों के अनुसार जून में प्रदेश में कुल 40,01,315 राशन कार्ड थे, जो अक्तूबर में घटकर 39,43,192 रह गए। इनमें एसबीपीएल श्रेणी के 50,818 और एएवाई श्रेणी के 7,305 राशन कार्ड कम हुए हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार लोग अब स्वयं भी अपने राशन कार्ड सरेंडर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पीछे अधिक आय, बिजली बिल ज्यादा आने और चारपहिया वाहन होने जैसे कारण सामने आए हैं। अक्तूबर में आयोजित ग्राम सभाओं की बैठकों में भी काफी संख्या में लोगों ने अपने राशन कार्ड सरेंडर किए हैं।

परिवार पहचान पत्र अथॉरिटी के राज्य कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने बताया कि विभिन्न कारणों से परिवार की आय 1.80 लाख रुपये से अधिक होने पर वह बीपीएल राशन कार्ड की श्रेणी से बाहर हो जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed