{"_id":"5c5dc8e3bdec227376727f32","slug":"81549650147-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बाद शुक्रवार को निकली धूप, लोगों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बाद शुक्रवार को निकली धूप, लोगों को मिली राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के साथ ओलावृष्टि का फसलों पर नहीं पड़ेगा असर
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। वीरवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद शुक्रवार को मौसम साफ रहा। हालांकि करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा ने जरूर लोगों को परेशान किया, पर तेज धूप के कारण दिन के समय मौसम गर्म महसूस हुआ। वीरवार को बारिश के साथ गिरे ओलों से फसल को कोई खास नुकसान नहीं नजर आ रहा है। कुछ किसानों का कहना है कि ओलों से फसल पर क्या प्रभाव पड़ेगा। इसका असर अगले दो से तीन दिन में देखा जा सकता है।
शुक्रवार को दिन भर रुक-रुककर बारिश हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार इससे आने वाले तीन दिन तक सुबह-शाम के समय ठंड काफी बढ़ेगी। वीरवार को जहां अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहा, वहीं शुक्रवार को दिन के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। दिन के समय धूप निकलने से अधिकतम तापमान एक डिग्री तक बढ़कर 18 डिग्री पर पहुंच गया, वहीं न्यूनतम तापमान पांच डिग्री गिरा और यह सात डिग्री पर पहुंच गया। आने वाले दो-तीन दिन न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग ने रविवार को भी हल्की बूंदाबांदी की आशंका जताई है। इसके बाद अगले सप्ताह में वीरवार व शुक्रवार को फिर से बारिश हो सकती है। इसके चलते फरवरी माह में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक ही बना रहेगा।
वीरवार को कुल बारिश का विवरण
ब्लॉक बारिश एमएम
जींद 10
नरवाना 33
सफीदों 2
जुलाना 5
उचाना 16
पिल्लूखेड़ा 3
कुछ फसलों को हो सकता है नुकसान
राजपुरा गांव निवासी किसान प्रदीप ने बताया ओले बहुत अधिक नहीं थे, लेकिन फसलों पर इसका क्या असर पड़ेगा, यह दो-तीन दिन के बाद पचा चलेगा. सब्जियों की कुछ फसलों जैसे पालक, धनिया और टमाटर पर कुछ असर पड़ सकता है। बारिश के साथ भी साफ हो गया है। धूप निकलने से नुकसान का असर काफी कम रहेगा।
विज्ञापन
नहीं होगी ओलावृष्टि की गिरदावरी
जिले में ओलावृष्टि आंशिक थी । इससे कहीं नुकसान होने की सूचना नहीं है। ऐसे में इसके लिए विशेष गिरदावरी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
अमित खत्री, डीसी।