फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   बिजली उपभोक्ताओं को अब मोबाइल पर मिलेगा बिजली कटों का ब्यौरा

बिजली उपभोक्ताओं को अब मोबाइल पर मिलेगा बिजली कटों का ब्यौरा

Sat, 05 Jan 2019 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
बिजली उपभोक्ताओं को अब मोबाइल पर मिलेगा बिजली कटों का ब्यौरा
बिजली कट कब लगेगा एप से विभाग देगा जानकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। बिजली निगम अब उपभोक्ताओं को बिजली जाने के बारे में जानकारी देने के लिए एक एप बनाया है। इससे उपभोक्ता को पहले ही जानकारी मिल जाएगी कि बिजली कब जाएगी और कब आएगी। इस एप में बिजली निगम के कर्मचारी अपने उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर एड करके उनको बिजली जाने से पहले ही जानकारी देंगे। बिजली निगम के इस एप का नाम ऊर्जा मित्रा है। इस एप पर जींद शहर के कुछ उपभोक्ताओं के नंबर एड करके जानकारी देना शुरू भी कर दिया गया है है।
इस एप के माध्यम से अब निगम बिजली के शट डाउन और ब्रेक डाउन की जानकारी देगा। शट डाउन निगम का प्लान होता है। इसमें पहले से निगम द्वारा लाइनों पर काम करने के लिए प्लान तैयार किया जाता है। इसकी सूचना निगम एक दिन पहले ही उपभोक्ताओं को देगा। इसके अतिरिक्त ब्रेक डाउन में अचानक बिजली जाने की सूचना देनी होगी। इसमें अगर कहीं लाइन अचानक खराब हो जाती है तो इसके बारे में सर्कल अपने उपभोक्ताओं को बिजली फाल्ट की जानकारी देकर अवगत करवाएगा। इससे अब उपभोक्ताओं को बिजली निगम में बिजली जाने के सभी कारणों का पता मोबाइल के माध्यम से मिलेगा। इस एप के माध्यम से सर्कल तकनीकी खराबी और आगामी सूचना दोनों को भेजेगा। इससे उपभोक्ता के मोबाइल पर संदेश जाएगा कि आपकी बिजली आगामी कितने समय तक बंद रहेगी। अब किसी भी उपभोक्ता को बिजली जाने की सूचना के लिए सर्कल के चक्कर काटने या फिर मोबाइल के माध्यम से काल करने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। शहर के कुछ हिस्सों में यह सुविधा शुरू भी कर दी गई है।
विज्ञापन

बिजली बिल निपटान योजना के तहत भी उपभोक्ताओं का ब्योरा किया जा रहा एकत्रित
जिले में एक लाख से ज्यादा बिजली निगम के उपभोक्ता डिफाल्टर हैं। इस दौरान निगम के कर्मचारी एक तो बिल भरवाने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं और साथ ही इन उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर भी एकत्रित कर रहे हैं ताकि बिजली निगम की तरफ से दी जाने वाली जानकारियों को उपभोक्ताओं तक आसानी से पहुंचाया जा सके। इसके अतिरिक्त जिन उपभोक्ताओं का डाटा एकत्रित नहीं हो पाएगा। इसके लिए बिजली निगम दोबारा से अभियान चलाकर सभी उपभोक्ताओं को इस सुविधा का लाभ देने के लिए उनके डाटा को एकत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को नहीं होगी परेशानी समय पर मिलेगी जानकारी
बिजली निगम द्वारा लोगों को समय पर कटों की जानकारी देने के लिए यह एप शुरू की है। अब प्रत्येक उपभोक्ता के मोबाइल पर बिजली कटो का संदेश जाएगा। इससे लोगों को बिजली के कट से होने वाली परेशानी से मुक्ति मिलेगी। इसके लिए सभी उपभोक्ताओं को अपने मोबाइल नंबर सर्कल में देने होंगे।
श्यामबीर सैनी एक्सईएन बिजली निगम जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed