फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   800 women were robbed of 40 lakhs on the pretext of self-employment

Jind News: स्वरोजगार का झांसा देकर 800 महिलाओं से हड़पे 40 लाख

Thu, 22 Jun 2023 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
800 women were robbed of 40 lakhs on the pretext of self-employment
जींद। जींद फ्रीडेल ग्रोथ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने 800 महिलाओं को स्वरोजगार का झांसा देकर उनसे 40 लाख रुपये की राशि हड़प ली। इस मामले में उचाना थाना पुलिस ने छात्तर गांव की महिला सुमन की शिकायत पर जींद प्रिडेल ग्रोथ इंडिया कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक समेत आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करने, राशि वापस मांगने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


छात्तर गांव निवासी सुमन ने उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जींद फ्रीडल ग्रोथ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने शिव कॉलोनी सफीदों रोड जींद पर अपना कार्यालय खोला हुआ है, जिसमें गांव ढाना जिला हिसार निवासी अमित कुमार समेत राहुल, सुरेश कुमार, अमित रजाना, सोनू, सुरेश, राहुल तथा अमित कोथ कंपनी के निदेशक बने हुए थे। कुछ समय पहले कंपनी के सभी निदेशक उसके पास गांव में आए थे। उन्होंने बताया था कि उनकी कंपनी महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराती है, जिसके बाद आरोपियों ने लिखित में उसके साथ इकरारनामा भी तैयार करवाया। फिर उसने गांव छात्तर तथा अलीपुरा समेत आस-पास के गांव में महिलाओं के 40 ग्रुप तैयार करवा लिए। प्रत्येक ग्रुप में 20 महिलाएं थी। उन्होंने प्रत्येक महिला से 500-500 रुपये फीस के नाम पर ले लिए। आरोपियों ने उन्हें बताया था कि जो महिला ग्रुप में काम करेगी, उसे हर महीने चार हजार तथा ग्रुप प्रमुख को पांच हजार रुपये प्रति महीना मेहनताना दिया जाएगा, लेकिन आरोपियों ने किसी भी महिला को मेहनताना नहीं दिया। उन्होंने महिलाओं से फीस के नाम पर जो राशि ली थी वह भी हड़प ली। आरोपियों ने ग्रुप से जुड़ी महिलाओं का विश्वास जीतने के लिए फर्जी रसीद, फर्जी एग्रीमेंट और फर्जी चेक भी दिए हुए थे। जब उन्होंने ग्रुप से जुड़ी महिलाओं का मेहनताना देने के लिए कहा तो आरोपियों ने उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। उसके ग्रुप से जुड़ी 800 महिलाओं के लगभग 40 लाख रुपये आरोपियों ने हड़प लिए। इसी प्रकार आरोपियों ने हरियाणा के अलावा राजस्थान, हिमाचल में भी अपनी कंपनी की शाखाएं खोली हुई है।
विज्ञापन




पुलिस ने महिला सुमन की शिकायत पर जींद फ्रीडल ग्रोथ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमित कुमार, राहुल, सुरेश कुमार, अमित रजाना, सोनू, सुरेश, राहुल तथा अमित कोथ के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के शहर दर्ज कर जा शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-नीर कुमार, जांच अधिकारी, पुलिस थाना उचाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed