फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   प्रदेश में लिंगानुपात सुधार में जींद अव्वल

प्रदेश में लिंगानुपात सुधार में जींद अव्वल

Fri, 08 Mar 2019 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में लिंगानुपात सुधार में जींद अव्वल
प्रदेश में लिंगानुपात सुधार में जींद अव्वल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। डीआरडीए के सभागार में वीरवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा करवाया गया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने शिरकत की। कार्यक्रम में डीसी ने बताया कि जिले में महिला पुरुष अनुपात पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। इसके लिए जिले को पंचकुला में आठ मार्च को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पांच लाख की राशि से सम्मानित किया जाएगा।

डीसी ने कहा कि जिले में 2015 में लिंगानुपात 856 था और अब 927 हो गया है। इसका श्रेय महिला एवं बाल विकास विभाग को जाता है। डीसी ने इस उपलब्धि पर आम जन का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कन्या भ्रूण हत्या समाज पर एक कलंक है। इस कलंक को तभी मिटाया जा सकता है जब प्रत्येक व्यक्ति महिलाओं के प्रति अपनी सोच में सकारात्मक बदलाव ले आए। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए पीएनडीटी एक्ट के तहत एडवाइजरी कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी समय-समय पर अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण करती है। डीसी ने महिला मंडलों की प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मियों से आह्वान किया कि अगर उन्हें कहीं पर भी अल्ट्रासाउंड केंद्रों या अन्य जगहों पर लिंग जांच किए जाने की सूचना मिलती है, तो उसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग अथवा किसी वरिष्ठ अधिकारी को दें। उन्होंने सही सूचना देने वाले को एक लाख रुपये का नकद ईनाम देने की बात भी कही। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी सरोज देवी, अनीता दलाल, सुमित्रा लाठर, किरण परूथी व आंगनबाड़ी वर्कर सविता भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed