{"_id":"5c5dcacebdec227367366d10","slug":"71549650638-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग लड़की को भगाने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जोड़ी पोक्सो एक्ट की धाराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग लड़की को भगाने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जोड़ी पोक्सो एक्ट की धाराएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग भगाने का आरोपी गिरफ्तार, जोड़ी पोक्सो एक्ट की धाराएं
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सदर थाना के अंतर्गत आने वाले एक गांव से पांच फरवरी को लड़की घर से गायब हो गई थी। पुलिस ने अब लड़की को बरामद कर लिया है। लड़की को भगाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला थाना पुलिस ने अब युवक के खिलाफ अपहरण के साथ पोक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ दी हैं।
पांच जनवरी को सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने कहा था कि उसकी 15 वर्षीय बेटी घर से अचानक लापता हो गई है। सुबह साढ़े छह बजे उसकी बेटी घर से बाहर घूमने के लिए निकली थी। उसके बाद लौटकर नहीं आई। पुलिस ने जांच में पाया कि नाबालिग को गांव दालमवाला निवासी 19 वर्षीय युवक हरदीप भगाकर ले गया है। महिला थाना पुलिस ने हरदीप और नाबालिग को वीरवार शाम को बरामद कर लिया।
एसआई संतोष देवी ने कहा कि दोनों को बरामद कर लिया है। पहले इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अब हरदीप के खिलाफ अपहरण और चार पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।