{"_id":"5c2673f9bdec22570c2f1c79","slug":"71546023929-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपड़ा पती के लोगों ने नप की कब्जा कार्रवाई का विरोध किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपड़ा पती के लोगों ने नप की कब्जा कार्रवाई का विरोध किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नप की कब्जा कार्रवाई का चोपड़ा पत्ती के लोगों ने किया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। एलआईसी रोड पर ओपन थियेटर बनाने के लिए नगर परिषद द्वारा चलाई कब्जा कार्रवाई का चोपड़ा पत्ती के लोगों ने विरोध किया। कार्रवाई से नाराज चोपड़ा पत्ती के अनेक लोगों ने शुक्रवार को नगर परिषद् के खिलाफ नारेबाजी की। सुबह भारी संख्या में महिलाएं व पुरुष ट्रैक्टर-ट्रालियों में भरकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे और एसडीएम डॉ. किरण सिंह को ज्ञापन सौंप कर कब्जा कार्रवाई रोकने की मांग की।
गौरतलब है कि नगर परिषद की एलआईसी रोड पर तीन करोड़ की लागत से डेढ़ एकड़ में ओपन थिएटर बनाने की योजना है। जिसको लेकर वीरवार को नगर परिषद के अधिकारी बिटोड़े हटाना चाहते थे, लेकिन चोपड़ा पत्ती के लोगों का कहना है कि वह जमीन उनकी है। नगर परिषद कैसे कब्जा कर सकती है। शुक्रवार सुबह चोपड़ा पत्ती के लोगों ने लाउड स्पीकर लगाकर काफी महिलाओं व पुरुषों को इकट्ठा किया और पांच ट्रैक्टर-ट्रालियों में भरकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। लोगों ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि जिस जमीन पर नगर परिषद कब्जा करना चाहती है वह जमीन उनकी है। उनके परिवार की महिलाएं यहां पर पिछले कई वर्षों से बिटोड़े बना रही हैं। एसडीएम ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इधर इसको लेकर नप के किसी अधिकारी से संपर्क नहीं हो पाया।