फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सीवरेज समस्या के निरीक्षण के लिए पहुंचे जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सीवरेज समस्या के निरीक्षण के लिए पहुंचे जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन

Sat, 07 Jul 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सीवरेज समस्या के निरीक्षण के लिए पहुंचे जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। हाउसिंग बोर्ड कालोनी में सीवरेज समस्या को लेकर पिछले लंबे समय से कालोनीवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन कॉलोनी के सीवरेज ओवरफ्लो रहते हैं और इसके चलते पेयजल में भी सीवर का पानी मिल कर आ रहा है। बार-बार लोगों की शिकायत के बाद शुक्रवार को इस समस्या के समाधान के लिए शुक्रवार को जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन एसके शर्मा ने अपनी टीम के साथ कालोनी का दौरा किया। यहां पर सीवरेज लाइन पर अवैध कब्जे पाए गए। उन्होंने अवैध कब्जों के कारण स्थायी समाधान होने से इंकार करते हुए कहा कि सीवरेज लाइन की समय-समय पर सफाई करवाई जाएगी। जिससे घरों में गंदगी आने से बचाव हो सकेगा।
एक्सईएन ने कहा कि कुछ समय बाद सड़क के बीच से सीवरेज की लाइन का एस्टीमेट बनाया जाएगा। जिससे लोगों को राहत मिलेगी। यह प्रकिया लंबी है। तब तक स्थायी समाधान नहीं होगा तक तक मशीन से समय-समय पर सफाई करवाई जाएगी। इस दौरान डॉ. कृष्ण मिढ़ा ने कहा कि कालोनी में जल्द से जल्द कोई भी व्यवस्था करके गंदगी से राहत दिलवाई जाए। यह प्रशासन की जिम्मेदारी है। एक्सईन ने सीवरेज लाइन की सफाई के लिए कालोनीवासियों से भी सहयोग की अपील की। इसके बाद जाजवान गांव में पेयजल समस्या के समाधान के लिए डॉ. कृष्ण मिढ़ा और एक्सईएन पहुंचे। जाजवान में एक्सईन ने तीन दिन में पाइप लाइन पर काम शुरू करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पाइप लाइन बिछने के बाद पूरे गांव में पानी समान रूप से पहुंचे जाएगा।
विज्ञापन

जलघर में धरने पर बैठे लोगों को दिया आश्वासन
जाजवान गांव में पिछले कई दिनों से चल रही पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीण जिला पार्षद और कांग्रेसी नेता सतपाल उर्फ सत्तु ढांडा की अध्यक्षता में धरने पर बैठकर हंगामा किया। एक्सईएन संजय शर्मा ने इन लोगों को तीन दिन में नई पाइप लाइन पर काम शुरू करने का आश्वासन देकर उठाया। गौरतलब है कि गांव में पेयजल की मांग को लेकर कई दिन से आंदोलन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed