फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   कॉलेज में ऑनलाइन आवेदन करने पहुंचे विद्यार्थी

कॉलेज में ऑनलाइन आवेदन करने पहुंचे विद्यार्थी

Tue, 13 Jun 2017 12:08 AM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
कॉलेज में ऑनलाइन आवेदन करने पहुंचे विद्यार्थी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उचाना (जींद)।
राजीव गांधी महाविद्यालय उचाना में सोमवार को छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन किए। पहली बार कॉलेज में एडमिशन के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं में उत्साह दिखाई दिया। विद्यार्थियों की बीकॉम की अपेक्षा बीए, बीएससी में एडमिशन को लेकर रुझान दिखाई दिया। आठ जून से शुरू हुई एडमिशन प्रक्रिया 30 जून तक चलेगी।

सीनियर लेक्चरार डॉ. राजेश श्योकंद ने बताया कि जनरल केटेगरी के विद्यार्थियों के लिए 150 रुपये फीस निर्धारित की गई है, जबकि छात्राओं और अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए कोई फीस नहीं है। महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष में 680, बीएससी नॉन मेडिकल में 120, बीकॉम में 120, एमए इतिहास में 30 सीटों पर दाखिलों को लेकर विद्यार्थी आवेदन कर रहे हैं। प्रथम वर्ष में दाखिला कराने वाले विद्यार्थियों को दसवीं, 12वीं कक्षा की मार्क लिस्ट, स्कूल से चरित्र प्रमाण पत्र, आधार, बैंक खाता, जाति प्रमाण पत्र लेकर आना होगा। पहली कट ऑफ लिस्ट जुलाई के प्रथम सप्ताह में लगाई जाएगी। कॉलेज में आने वाली छात्राओं को आने-जाने में परेशानी न हो इसके लिए कॉलेज की ओर से बस सेवा शुरू की गई है। डिप्टी सुपरिंटेंडेंट कुमार अनिल ने बताया कि ऑनलाइन एडमिशन फार्म भरने के लिए महाविद्यालय में स्पेशल काउंटर शुरू किया गया है। इससे विद्यार्थियों को काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


कॉलेजों में आए आवेदन
राजकीय पीजी कॉलेज, जींद

संकाय आवेदन
बीए 43
अंग्रेजी ऑनर्स 30
ज्योग्राफी ऑनर्स 32
बीकॉम 11
नॉन मेडिकल 18
मेडिकल 06
कंम्यूटर सांइस 08
बॉयोटेक 08
बीसीए 38
--------------------
महिला कॉलेज
बीए 14
बीसीए 02
बीकॉम 02
बीएससी 01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed