{"_id":"594813694f1c1bfb208b45e7","slug":"61497895785-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों और पार्षदों ने बताई समस्या, डीसी बोले- बजट की दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों और पार्षदों ने बताई समस्या, डीसी बोले- बजट की दिक्कत
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं का इंतजार कर रहे हुडा क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अभी सड़क और पानी जैसी सुविधाओं के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। हुडा क्षेत्र के नगर पार्षदों और लोगों को डीसी अमित खत्री ने कह दिया कि अभी सड़क ठीक करवाने, शुद्ध पानी मुहैया करवाने और पार्कों की स्थिति सुधारने के लिए बजट की दिक्कत है। हां, डीसी ने स्ट्रीट लाइट्स को जल्द ठीक करवाने का आश्वासन लोगों को जरूर दिया है।
दरअसल, हाल ही में हुई बारिश के बाद से अर्बन एस्टेट और डिफेंस कॉलोनी की सड़कों में बने गड्ढों में पानी भर गया। इसके कारण यहां पैदल चलना तो दूर, दुपहिया वाहनों पर चलना भी खतरे से खाली नहीं है। लोगों का कहना है कि सड़कों पर पानी भरने से गड्ढे दिखाई नहीं देते और इससे हादसे होते रहते हैं। डीसी से मिलने पहुंचे एक बुजुर्ग ने बताया भी कि दो-तीन दिन पहले हुई बारिश के बाद एक छोटा बच्चा साइकिल से गिर गया, इससे उसे काफी चोटें आई।
एक भी सड़क नहीं चलने लायक
हुडा निवासियों ने डीसी अमित खत्री को कहा कि अर्बन एस्टेट ब्लॉक ए, बी, सी, डी और डिफेंस कॉलोनी सहित हुडा क्षेत्र में कहीं भी सड़क चलने लायक नहीं हैं। लोगों ने डीसी को कहा कि वे स्वयं चलकर सड़कों की हालत देख लें। डीसी ने कहा कि वे हालत देख चुके हैं, लेकिन अभी नगर परिषद के पास बजट की कमी है। ऐसे में सड़कों का काम नहीं हो सकता।
विज्ञापन
लोगों को लग रहा है 10 रुपये का फटका
डीसी से मिलने पहुंचे लोगों ने कहा कि हुडा ने पानी के बिल भरने की नई व्यवस्था की है। ऐसे में जब वे बिल भरने जाते हैं तो बैंक उनसे 10 रुपये अतिरिक्त लेने लगे हैं। इससे करीब 15 हजार उपभोक्ताओं पर बोझ बढ़ा है। इस पर डीसी ने कहा कि वे अधिकारियों से बात करेंगे।
सिर्फ दो पार्कों की ली जाएगी सुध
हुडा में रहने वाले लोगों ने यहां के पार्कों की दयनीय स्थित भी डीसी के समक्ष रखी। लोगों ने कहा कि सभी पार्कों की हालत खस्ता है। इस पर डीसी ने कहा कि यह काम बड़े बजट का है। ऐसे में कोई भी दो पार्क बता दो, वहां रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवा दिए जाएंगे। साथ ही उन्होंने सेक्टर की वेलफेयर सोसायटी बनाने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसका चुनाव करवा कर पार्कों की देखरेख की जाएगी।
सिर्फ जींद के साथ हो रहा है भेदभाव
हिसार हुडा प्रशासक कार्यालय के अधीन पांच जिले आते हैं। इनमें जींद, भिवानी, हिसार, सिरसा और फतेहाबाद शामिल हैं। जींद को छोड़कर अन्य जिलों में नगर परिषद और नगरनिगम में विकास कार्य शुरू कर दिए हैं। सिर्फ जींद के लोगों की ही सुध नहीं ली जा रही। इस भेदभाव को समाप्त करते हुए यहां भी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं। -प्रवीन बेनीवाल, पार्षद वार्ड-17
लोगों ने चुना कर भेजा है, जवाब मांगते हैं
लोगों ने चुनकर नगर परिषद में भेजा है। अब तक यहां हुडा से काम होते थे, लेकिन अब यह नगर परिषद के अधीन आ गया है। ऐसे में लोग जवाब मांगते हैं। लेकिन नगर परिषद जानबूझकर इन क्षेत्रों के साथ भेदभाव कर रही है। यहां भी विकास होना चाहिए। -जसमेर उर्फ सुमेर पहलवान, पार्षद वार्ड-22
जब सरकार ने सेक्टरों को नगर परिषद के अधीन दिया तो इसके लिए हुडा को सेक्टरों की 50 प्रतिशत राशि नगर परिषद को देनी थी। हुडा इन सेक्टरों के रखरखाव के लिए लोगों से पैसा ले चुका है और नगर परिषद को दे नहीं रहा है। ऐसे में यहां विकास कार्य कैसे करवाए जा सकते हैं। जितनी राशि में हुडा की एक सड़क बनती है, उतनी राशि में नगर परिषद पूरी कॉलोनी में काम कर देता है। जो लोग डीसी से मिल रहे हैं, वे नगर परिषद की मीटिंग में यह बात रखें। ऐसे लोग सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। -पूनम सैनी, चेयरपर्सन, नगर परिषद, जींद।
लोगों और पार्षदों ने बताई समस्या, डीसी बोले- बजट की दिक्कत
हुडा क्षेत्र अर्बन एस्टेट और डिफेंस कॉलोनी की समस्या लेकर लोगों संग डीसी दरबार पहुंचे नगर पार्षद
डीसी बोले-स्ट्रीट लाइट ठीक करवा दूंगा, बाकी देखेंगे