{"_id":"5b391dad4f1c1bf86e8baf4c","slug":"51530469805-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन ग्रीन अर्थ के तहत खेड़ी मसानियां में लगाएंगे जाएंगे 25 हजार पौध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन ग्रीन अर्थ के तहत खेड़ी मसानियां में लगाएंगे जाएंगे 25 हजार पौध
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिशन ग्रीन अर्थ के तहत खेड़ी मसानियां में लगाए जाएंगे 25 हजार पौधे
अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। खेड़ी मसानियां गांव में रेलवे फाटक के पास मंदिर के नजदीक मैदान में मिशन ग्रीन अर्थ (हरीभरी भूमि) की शुरुआत पौधरोपण करके की। इस अभियान के पहले दिन ग्रामीणों द्वारा सार्वजनिक स्थानों, खुद के खाली प्लॉटों में अलग-अलग 90 जगहों पर पौधरोपण किया गया। पर्यावरण को लेकर घर-घर जाकर ग्रामीणों को जागरूक करने का फैसला भी लिया गया। ग्रीन अर्थ की शुरुआत गांव के गुरुदेव की अगुवाई में की गई। गुरुदेव हाल में रोहतक में तहसीलदार के पद पर कार्यरत हैं। गांव में आने वाले दिनों में 25 हजार पौधे खेतों, शामलात भूमि, सड़क किनारे, ग्रामीणों के खुद के खाली प्लॉटों, मकान के आगे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
गुरुदेव ने बताया कि आज पेड़-पौधों की कम हो रही संख्या को देखते हुए उनके मन में गांव में ग्रीन अर्थ मिशन के तहत पौधरोपण की बात आई। इस मिशन के तहत करीब पंद्रह दिन पहले गांव में लोगों के साथ बैठक भी की। यह अभियान किसी का व्यक्ति विशेष का न होकर कम्यूनिटी प्रोजेक्ट के तहत होगा, जिसमें खुद ग्रामीण पौधे खरीद कर लगाएंगे। उन्होंने बताया कि बुद्धिजीवी, युवाओं, ग्रामीणों, बुजुर्गों को इस मिशन में शामिल करते हुए टीम बनाई जाएगी। जो मिशन अर्थ के तहत गांव में पौधरोपण आने वाले दिनों में करेंगे। गांव में इस अभियान को सफलता मिलने के बाद आस-पास के गांवों में इस अभियान को शुरू किया जाएगा। आज के समय में पर्यावरण को बचाने के लिए इस तरह के अभियान की सबसे अधिक जरूरत है। हर गांव में ग्रामीणों को इस तरह के अभियान की शुरूआत करनी चाहिए ताकि उनका गांव हरा-भरा नजर आए। यह दो महीने जो बारिश के है उसमें पौधरोपण करने से पौधा जल्दी शुरू होता है। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि अजमेर वकील, ब्लॉक समिति सदस्य राजेश नंबरदार, सुरेंद्र श्योकंद, सुलतान, धीरा, सोनू, मोनू, अनिल, रामनिवास फौजी, संसार, चांदी, दिनेश, जोगीराम, मौसम, विनोद, जोरा सिंह, अनूप मौजूद रहे।
100 ग्रुप लीडर तैयार किए जाएंगे
अभियान के संयोजक तहसीलदार गुरुदेव ने कहा कि अभियान को उसके अंजाम तक पहुंचाने के लिए 100 ग्रुप लीडर तैयार किए जाएंगे। यह ग्रुप लीडर गांव-गांव जाकर लोगों को हरियाली के प्रति जागरूक करेंगे तथा इस प्रकार का अभियान हर गांव में चलाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। ग्रुप लीडर में युवाओं को जगह दी जाएगी। युवाओं में काम करने की इच्छाशक्ति ज्यादा होती है, इसलिए वे इस कार्यक्रम को उसके लक्ष्य तक पहुंचाने में सक्षम होंगे।