फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   425 lakh rupees of PR paddy reached the accounts of farmers

Jind News: पीआर धान के 425 लाख रुपये किसानों के खाते में पहुंचे

Wed, 23 Oct 2024 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
425 lakh rupees of PR paddy reached the accounts of farmers
22जेएनडी07: मंडी आई पीआर धान की फसल। संवाद
उचाना। पीआर धान की खरीद हाईवे स्थित अतिरिक्त मंडी में हो रही है। सीजन की शुरुआत में खरीद प्रक्रिया धीमी रही, लेकिन अब कुछ दिनों से प्रक्रिया तेज है। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से पीआर धान की खरीद की जा रही है। अब तक 66 हजार क्विंटल के आस-पास आवक हो चुकी है।
विज्ञापन

53 हजार क्विंटल से अधिक की खरीद हो चुकी है। 2320 क्विंटल का उठान भी हो चुका है। किसानों को कहना है कि मंडी में आते ही पीआर धान बिक रही है। जिस धान में नमी है उसे बेचने में जरूर परेशानी हो रही है। अब तक एमएसपी पर बिकी पीआर धान के करीब 425 लाख रुपये किसानों के खाते में पहुंच गए है।
विज्ञापन

किसान गगनदीप, मनीष, अजीत, संदीप ने कहा कि पीआर धान वो मंडी लेकर आए थे। मंडी में आते ही उनकी पीआर धान को खरीदा गया। जिस दिन वो मंडी आए थे, उसी दिन अपनी फसल को बेच कर वापस घर चले गए। उचाना में दूसरी मंडियों को देखते हुए खरीद प्रक्रिया बेहतर है। यहां किसान को अपनी फसल बेचने के लिए रुकना नहीं पड़ता है, उसकी फसल साफ, सुखी है तो आते ही बिक जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद आपूर्ति विभाग इंस्पेक्टर अजय कोथ ने बताया कि अब तक 53 हजार क्विंटल से अधिक पीआर धान की खरीद हो चुकी है। 425 लाख रुपये से अधिक की राशि अब तक किसानों के खाते में जा चुकी है। मंडी में साफ, सुखी पीआर धान मंडी में आते ही खरीदी जा रही है।


बाॅक्स
खरीद को लेकर विधायक की सख्ती का दिखा असर

उचाना में पीआर धान की खरीद का जायजा लेने विधायक देवेंद्र अत्री उचाना व अलेवा मंडी गए। यहां पर किसानों, आढ़तियों से खरीद को लेकर बातचीत की। जो-जो परेशानी किसानों, आढ़तियों ने बताई, उन परेशानियों को दूर करने के लिए जिला प्रशासन से बात करने के साथ-साथ मुख्यालय भी बात कर समाधान करवाने का काम किया। विधायक की सख्ती का असर ये रहा कि खरीद, उठान की प्रक्रिया में तेजी आई। एक दिन में 20 हजार से अधिक क्विंटल तक पीआर धान की खरीद हुई जो एक दिन का अब तक का रिकॉर्ड है। निरंतर खरीद, उठान प्रक्रिया को लेकर अपडेट अधिकारियों से विधायक ले रहे है ताकि पीआर धान की फसल, उठान को लेकर किसान, आढ़ती परेशान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed