{"_id":"5b4a4bd44f1c1b3a748b4b0a","slug":"41531595732-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना बिजली पानी कनेक्शन चल रहा उपस्वास्थ्य केंद्र कुचराना खुर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना बिजली पानी कनेक्शन चल रहा उपस्वास्थ्य केंद्र कुचराना खुर्द
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना बिजली-पानी कनेक्शन के चल रहा उपस्वास्थ्य केंद्र कुचराना खुर्द
अमर उजाला ब्यूरो
अलेवा। कुचराना खुर्द गांव स्थित स्वास्थ्य विभाग के उप स्वास्थ्य केंद्र में न तो बिजली कनेक्शन है और न पेयजल कनेक्शन लिया गया है। वहीं उप स्वास्थ्य केंद्र में बायोमैट्रिक मशीन लगाई गई लेकिन बिना बिजली के वह शो पीस बनकर रह गई है। शुक्रवार को पहुंची महिला मरीजों ने आरोप लगाया कि सरकार के बड़े बड़े दावों से सच्चाई कोसों दूर है। उपस्वास्थ्य केंद्र में न तो बिजली, पानी की कोई व्यवस्था है। उप स्वास्थ्य केंद्र में बायोमैट्रिक मशीन लगाई गई, लेकिन वह भी बिना बिजली के नहीं चल रही है।
वहीं स्वास्थ्य विभाग की बहुउद्देश्यीय महिला कर्मचारी एमपीएचडब्ल्यू यूनियन की राज्य प्रधान राजबाला शर्मा ने कहा कि यह सच है कि कुछ उप स्वास्थ्य केंद्रों में बिजली, पानी के कनेक्शन नहीं हो पाए हैं। इस कारण जनता को सुविधाएं नहीं मिल पा रही। उप स्वास्थ्य केंद्र पर नियुक्त कर्मचारी को अपने नाम से बिजली कनेक्शन लेना पड़ता है।
बिजली व पानी के कनेक्शन हर हाल में करवाने के लिए सभी एसएमओ को आदेश दे दिए हैं। जल्द ही यह सब सुविधाएं केंद्रों पर उपलब्ध होंगी। विभाग ने पहले बायोमैट्रिक मशीन पीएचसी तक लगवानी थी, उसके बाद उपस्वास्थ्य केंद्र तक लगवानी है।
विज्ञापन
-डॉ. संजय दहिया, सिविल सर्जन।