फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   3,727 students appeared for the Mission Buniyad Level-1 exam at 13 centers.

Jind News: 13 केंद्रों पर 3,727 विद्यार्थियों ने दी मिशन बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा

Sat, 27 Dec 2025 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
3,727 students appeared for the Mission Buniyad Level-1 exam at 13 centers.
26जेएनडी11: शहर के एक परीक्षा केंद्र में बुनियाद की परीक्षा देते परीक्षार्थी। स्रोत : अध्यापक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जिले में शुक्रवार को मिशन बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा हुई। 13 केंद्रों पर 3,727 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 821 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए 4,548 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा का समय दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक निर्धारित रहा। मिशन बुनियाद के अंतर्गत बैच 2026-28 के लिए विद्यार्थियों का चयन किया जाना है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना है।

विकल्प संस्थान की ओर से बुनियाद कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से ही जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। इसके लिए कक्षा 9वीं और 10वीं में ही नीट व जेईई की बेसिक कोचिंग दी जाती है। चयनित विद्यार्थियों को बुनियाद कार्यक्रम के अंतर्गत निशुल्क वर्दी, पाठ्य पुस्तकें, टैबलेट व बुनियाद सेंटर तक आने-जाने के लिए भत्ता भी दिया जाता है।
विज्ञापन


जिले में वर्तमान में मिशन बुनियाद के तहत पांच केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुलाना, मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सफीदों और पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरवाना शामिल हैं। इन केंद्रों पर लगभग 200 विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed