फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   3.5 acres of wheat crop burnt due to short-circuit

Jind News: शॉर्ट-सर्किट से 3.5 एकड़ गेहूं की फसल जली

Sun, 20 Apr 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 20 Apr 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
3.5 acres of wheat crop burnt due to short-circuit
19जेएनडी26-खेत में जली फसल का दृश्य। संवाद
सफीदों। गांव बहादुरगढ़ में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से गेहूं की फसल में आग लग गई। इस आगजनी गांव बहादुरगढ़ निवासी बलजीत की अढ़ाई एकड़ और गांव सिल्लाखेड़ी निवासी दीपक की एक एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जल गई। किसान बलजीत ने बताया कि उसने गांव बहादुरगढ़ की पंचायत से ठेके पर जमीन ले रखी थी।
विज्ञापन

18 अप्रैल की शाम को बारिश से पहले आए तूफान की वजह से बिजली की तारों में शॉर्ट-सर्किट हो गया। इस कारण तारों में चिंगारी निकलने लगी और फसल में आग लग गई। आग ने भयंकर रूप ले लिया, क्योंकि तेज हवा चल रही थी। आग को काबू करने के लिए गांव बहादुरगढ़ और सिल्लाखेडी के करीब 100 ग्रामीण मौके पर एकत्रित हुए और उन्होंने वृक्ष की टहनियां से आग पर काबू करने का प्रयास किया। सूचना दमकल विभाग को भी दी गई, लेकिन जब तक दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक किसानों ने और बाद में आई बारिश ने आग को बुझा दिया। अगर बारिश नहीं आती तो आगजनी से किसानों का और अधिक नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed