फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   माय सिटी प्रथम पेज की प्रस्तावित लीड चुनाव आचार संहित से जींद में अटके कई प्रोजेक्ट

माय सिटी प्रथम पेज की प्रस्तावित लीड चुनाव आचार संहित से जींद में अटके कई प्रोजेक्ट

Mon, 11 Mar 2019 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
माय सिटी प्रथम पेज की प्रस्तावित लीड चुनाव आचार संहित से जींद में अटके कई प्रोजेक्ट
ढाई माह तक रुकेंगे 22 करोड़ के तीन प्रोजेक्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। चुनाव आचार संहिता लागू होने का असर शहर के विकास कार्यों पर पड़ेगा। टेंडर नहीं होने के कारण शहर की कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में अब ढाई महीने की देरी होगी। इसके चलते जींद शहर में आठ करोड़ रुपये से लगने वाली स्ट्रीट लाइट, करीब पांच करोड़ रुपये से बनने वाले शॉपिंग कॉम्प्लेक्स व अटल पार्क की परियोजनाओं पर काम शुरू नहीं हो सकेगा।
शहर में स्ट्रीट लाइट लगाने की परियोजना करीब छह महीने पहले बनाई थी। इसके लिए टेक्निकल टेंडर हो चुके हैं, लेकिन काम के टेंडर नहीं हो सके हैं। इसके चलते काम अटक गया है। वहीं सफीदों रोड पर चार करोड़ 98 लाख 85 हजार रुपये की लागत से बनने वाले अटल पार्क का भी टेंडर नहीं हो पाया है। इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके अलावा नगर परिषद के पुराने कार्यालय की जगह बनने वाले शॉपिंग काम्प्लेक्स के लिए नौ करोड़ 40 लाख 96 हजार रुपये की योजना बनाई है। अब चुनाव आचार संहिता के चलते इस पर भी काम नहीं हो पाएगा। स्ट्रीट लाइट व अटल पार्क की परियोजनाएं पिछले लंबे समय से चल रही हैं और इनकी प्रक्रिया में देरी होने के कारण अब ढाई महीने बाद ही इन पर काम शुरू हो सकेगा। नगर परिषद ने पुराने कार्यालय को कंडम घोषित कर यहां शॉपिंग काम्प्लेक्स बनाने की योजना बनाई थी। इसके लिए तैयारियां चल रही है। पुराने भवन के मलबे की नीलामी प्रक्रिया हो चुकी है और नगर परिषद ने यहां शॉपिंग काम्प्लेक्स बनाने के लिए नौ करोड़ 40 लाख 96 हजार रुपये की योजना बनाई है। इसकी टेंडर प्रक्रिया नगर परिषद अभी शुरू ही करने वाला था कि आचार संहिता लग गई।
विज्ञापन

साढ़े चार साल से अटकी है अटल पार्क परियोजना
दरअसल जिला प्रशासन ने साढ़े चार साल पहले सफीदों रोड पर पशुपालन विभाग की जमीन पर अटल पार्क बनाने की योजना तैयार की थी। तब पशुपालन विभाग ने यह जमीन नगर परिषद को हस्तांतरित नहीं की थी। इसके बाद इस परियोजना को मुख्यमंत्री घोषणा के तहत लाकर जमीन हस्तांतरित करवाई गई, लेकिन अब टेंडर नहीं होने के कारण यह परियोजना और देरी से शुरू होगी। करीब पांच एकड़ में बनने वाले पार्क पांच करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए कामों के लिए नहीं होंगे टेंडर अलाट
चुनाव आचार संहिता के दौरान विकास कार्यों को लेकर कोई भी टेंडर अलाट नहीं किया जा सकता है। जिन विकास कार्यों पर काम चल रहा है वह कार्य जारी रहेगा।
डॉ. आदित्य दहिया, डीसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed