{"_id":"5c23d2e9bdec2256d06c6ab3","slug":"31545851625-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंपेक्ट: डीजी हेल्थ के आदेशों के बाद दिव्यांगों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंपेक्ट: डीजी हेल्थ के आदेशों के बाद दिव्यांगों को मिली राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजी हेल्थ के आदेशों के बाद दिव्यांगों को मिली राहत
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। नागरिक अस्पताल में हर बुधवार को अपने दिव्यांग सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आने वाले लोगों को इस बार राहत मिली। डीजी हेल्थ के आदेशों के बाद बुधवार दोपहर दो बजे बाद रोहतक से डॉक्टर दिव्यांगों के मेडिकल के लिए जींद पहुंचे। इस दौरान बुधवार को 60 दिव्यांग लोगों का मेडिकल चेकअप किया गया। गौरतलब है कि हर बुधवार दिव्यांगों के मेडिकल सर्टिफिकेट बनाए जाते हैं। डॉक्टरों की कमी के चलते दिव्यांगों को बार-बार कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे। अमर उजाला ने इस बात को सिरे से उठाया। इसके बाद बुधवार को रोहतक से दिव्यांगों के मेडिकल चेकअप के लिए डॉक्टर पहुंचे। इससे दिव्यांगों के मेडिकल सटिर्फिकेट अब जल्दी बन पाएंगे। नागरिक अस्पताल में ईएनटी विशेषज्ञ, मनोरोग विशेषज्ञ व फिजिशियन नहीं होने के कारण यहां आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब हर बुधवार को दोपहर बाद रोहतक से डॉक्टर जींद नागरिक अस्पताल में दिव्यांगों के मेडिकल सटिर्फिकेट के लिए पहुंचेंगे।
दिव्यांगों को अब नहीं होगी दिक्कत
नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के कारण दिव्यांगों को परेशानी हो रही थी। अब हर बुधवार को रोहतक से विशेषज्ञ नागरिक अस्पताल पहुंचेगे। इससे दिव्यांगों के मेडिकल सर्टिफिकेट जल्द बन जाएंगे और वह सरकार की तरफ से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठा सकेगा। इसके साथ-साथ इस टीम में आने वाले विशेषज्ञ आरोग्य, क्रॉनिक बीमारियों मेडिकल फिटनेश के प्रमाण-पत्र भी बनाएंगे। काफी प्रयासों के बाद पहली बार पूरे चिकित्सक मेडिकल बोर्ड को मिले हैं।
डॉ. संजय दहिया, सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल जींद।