{"_id":"594811e24f1c1ba2708b4719","slug":"31497895394-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने जलघर पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने जलघर पर जड़ा ताला
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
उचाना।
भीषण गर्मी में सफा खेड़ी गांव पिछले तीन दिनों से पीने के पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। इससे लोगों के साथ-साथ मवेशियों का भी बुरा हाल है। पानी की सप्लाई बाधित होने के चलते ग्रामीणों ने सोमवार को प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जलघर पर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जब भी पानी की सप्लाई की दिक्कत की बात लोग करते हैं तो जलघर के कर्मचारी पंप की वाल्व खराब होने की बात कह देते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि यदि वाल्व खराब है, तो जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इसे ठीक करवाएं। इसके बाद जन स्वास्थ्य विभाग के जेई रामदीपक के वाल्व को जल्द ठीक करवाने का आश्वासन देने पर ग्रामीणों ने ताला खोला। ग्रामीण शमशेर, बलवान, अनिल, सुनीता ने कहा कि तीन दिनों से गांव में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। पानी की किल्लत के कारण लोग खेतों से पानी लाने को मजबूर हैं। गांव में जलघर होने के बाद भी पानी की समस्या है। पानी की सप्लाई पहले भी कम होती थी। तीन दिनों से तो सप्लाई नहीं हुई।
गांव की सप्लाई की वाल्व खराब होने के कारण पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इसको ठीक करवाने की प्रक्रिया चल रही, लेकिन दो दिन छुट्टी होने के कारण काम नहीं हो सका। जल्द ही वाल्व को ठीक करवा दिया जाएगा।
-रामदीपक, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग
तीन दिन से नहीं आ रहा था पानी, ग्रामीणों ने जलघर पर जड़ा ताला
सफा खेड़ी गांव के ग्रामीणों ने की नारेबाजी, जनस्वास्थ्य विभाग से मिला आश्वासन