फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   300 women benefited from Sonia's yoga camps

Jind News: सोनिया के योग शिविरों से 300 महिलाओं को मिला स्वास्थ्य लाभ

Sat, 20 Jun 2026 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
300 women benefited from Sonia's yoga camps
19जेएनडी32: आचार्य सोनिया।
जींद। महिलाओं को दवाओं पर निर्भरता कम कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रहीं आचार्य सोनिया दो वर्षों से निशुल्क योग शिविरों के माध्यम से स्वास्थ्य जागरुकता का अभियान चला रही हैं।
विज्ञापन

योग और पंचकर्म चिकित्सा से जुड़ी आचार्य सोनिया अब तक 300 से अधिक महिलाओं को अनियमित मासिक धर्म, माइग्रेन, तनाव व अन्य समस्याओं से राहत दिलाने में सहयोग कर चुकी हैं। उनके शिविरों में बड़ी संख्या में महिलाएं नियमित रूप से योगाभ्यास कर रही हैं।
विज्ञापन

आचार्य सोनिया का कहना है कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाओं के पास अपने स्वास्थ्य के लिए समय निकालना मुश्किल हो गया है। इसका असर उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष रूप से अनियमित मासिक धर्म, माइग्रेन, तनाव, अनिद्रा, आंखों की कमजोरी और कान संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं।
ऐसे में नियमित योग और प्राणायाम इन समस्याओं से राहत दिलाने में सहायक साबित हो रहे हैं। पंचकर्म और योग चिकित्सा का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी आचार्य सोनिया वर्तमान में शहर और आसपास के क्षेत्रों में हर महीने चार निशुल्क योग शिविर आयोजित कर रही हैं। इन शिविरों में महिलाओं को योगासन, प्राणायाम, ध्यान और प्राकृतिक जीवनशैली के महत्व के बारे में जानकारी दी जाती है।

उनका लक्ष्य भविष्य में प्रत्येक सप्ताह एक शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक महिलाओं तक योग का लाभ पहुंचाना है। आचार्य सोनिया के अनुसार योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं बल्कि मानसिक संतुलन और सकारात्मक सोच विकसित करने का भी प्रभावी साधन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed