फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   29 coronas found infected in the district on Friday

शुक्रवार को जिले में 29 कोरोना संक्रमित मिले

Sat, 27 Mar 2021 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
29 coronas found infected in the district on Friday
एक निजी स्कूल में कोरोना जांच के लिए सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद - फोटो : Jind
जिले में कोरोना संक्रमण के मामले कम नहीं हो रहे हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग को 911 लोगों की रिपोर्ट मिली, जिनमें से 29 लोगों को पॉजिटिव पाया गया। जिले के हर क्षेत्र से संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को मिले संक्रमितों में एक विद्यार्थी और 80 वर्षीय महिला भी शामिल हैं। जिले में इसके साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा 5643 पहुंच गया है। इनमें से 5289 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना की वजह से अब तक 86 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केसों की संख्या 268 पहुंच गई है।
विज्ञापन

मार्च में संक्रमण के मामले में काफी वृद्धि हुई है। अब तक 404 संक्रमित मिल चुके हैं। मार्च से अधिक केवल सितंबर, अक्तूबर, नवंबर व दिसंबर 2020 में मामले आए थे। आरटीपीसीआर लैब प्रभारी डॉ. जेके मान ने लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने का अनुरोध करते हुए कहा कि यदि सावधान नहीं बरतेंगे तो संक्रमण की दर बढ़ती जाएगी। उन्होेंने कहा कि लोग एक स्थान पर जमा न होें। मास्क अवश्य लगाएं। नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भी इस समय 22 लोग दाखिल हैं।
विज्ञापन

मैढ सुनार सभा के शिविर में 121 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
मैढ सुनार सभा ने शुक्रवार को सेवा सदन स्कीम नंबर छह में कोरोना से बचाव के लिए लोगों का टीकाकरण करवाया। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगाए गए इस टीकाकरण शिविर में 121 लोगों ने वैक्सीन लगाई गई। मैढ सुनार सभा के प्रधान सत्यनारायण सोनी ने बताया कि इसमें मुख्यातिथि के तौर पर डॉ. मनोज सोनी ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आधारशिला पब्लिक स्कूल में लिए 212 सैंपल
छात्रों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत छात्रों व स्कूल स्टाफ के सैंपल लिए जा रहे हैं। उन्हें कोविड-19 तथा इससे बचने के उपायों के बारे में बताया जा रहा है। शुक्रवार को अभियान के तहत आधारशिला पब्लिक स्कूल में कोरोना जांच व जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कुल 212 सैंपल लिए गए और जांच के लिए लैब भेजे। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला, डॉ. कमल, एलटी मनजीत, कुलदीप, डीओ मुकेश, विनय व मधुराज मौजूद रहे। डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सामाजिक दूरी रखना बेहद रखना जरूरी है। व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना है और हाथों को बार-बार धोते रहना है। चेहरे और आंखों पर हाथों से छूना नहीं करना है। छींकते और खांसते समय अपनी नाक और मुंह को रुमाल से ढकना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed