{"_id":"5c26740dbdec2256c333e4aa","slug":"201546023949-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 एकड़ में बिशनपुरा गांव के पास ट्रांसपोर्ट नगर बनाने का राज्य सरकार को भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 एकड़ में बिशनपुरा गांव के पास ट्रांसपोर्ट नगर बनाने का राज्य सरकार को भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिशनपुरा के पास ट्रांसपोर्ट नगर बसाने की योजना, सरकार को भेजा प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। शहर के साथ लगते गांव बिशनपुरा के पास ट्रांसपोर्ट नगर बसाने की योजना है। इसे लेकर जिला प्रशासन ने राज्य सरकार के पास प्रस्ताव भेजा है। सरकार को अब इसके स्वीकार होने का इंतजार है। अगर स्वीकृति मिल गई तो नगर को बसाने का काम शुरू हो जाएगा।
यह जानकारी डीसी अमित खत्री ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर को बसाने के लिए बिशनपुरा गांव के कई किसानों ने जमीन उपलब्ध करवाने की पेशकश की है। ट्रांसपोर्ट नगर को साढ़े 35 एकड़ में स्थापित किया जाएगा। जिन किसानों ने ट्रांसपोर्ट नगर बनाने के लिए जमीन देने की पेशकश की है उन्हें छह फरवरी 2017 को लागू की गई भूमि अधिग्रहण पॉलिसी के तहत जमीन की राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। इस पॉलिसी के तहत किसानों से सरकार द्वारा सीधे जमीन खरीदी जाएगी। बैठक में जींद के सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक अश्वनी मलिक, लीड बैंक मैनेजर समेत कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अश्वनी मलिक ने ट्रांसपोर्ट नगर को लेकर तैयार की गई ड्राइंग को डीसी को दिखाया। उन्होंने इस विकास परियोजना से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि जैसे ही ट्रांसपोर्ट नगर को लेकर सरकार से स्वीकृति मिलती है। उसके तुरंत बाद इस विकास परियोजना को सिरे चढ़ाने के लिए कार्रवाई शुरू करें। किसानों से जमीन खरीदने के लिए एक परचेज कमेटी का गठन किया जाएगा। यह कमेटी जमीन के रेट निर्धारित कर किसानों से सीधे जमीन खरीदने का कार्य करेगी।