फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   निजी चिकित्सकों की हड़ताल से मरीज हलकान

निजी चिकित्सकों की हड़ताल से मरीज हलकान

Tue, 02 Jan 2018 11:41 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
निजी चिकित्सकों की हड़ताल से मरीज हलकान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे नेशनल मेडिकल कमीशन बिल के विरोध में जिला भर के निजी चिकित्सकों ने मंगलवार सुबह छह बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक हड़ताल रखी। इसके चलते नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या काफी अधिक रही। वहीं अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए मरीजों को भटकना पड़ा। हालांकि अन्य सेवाओं पर अधिक असर नहीं पड़ा।
जींद के नागरिक अस्पताल में सिर्फ गर्भवती महिलाओं के लिए ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा है। निजी अस्पतालों की हड़ताल होने के कारण अल्ट्रासाउंड नहीं हो सका। निजी अस्पतालों की हड़ताल होने के कारण मंगलवार को नागरिक अस्पताल में अन्य दिनों के मुकाबले ओपीडी भी अधिक रही। अन्य दिनों में जहां 1100 मरीज इलाज के लिए आते थे, वहीं मंगलवार को 1303 मरीजों इलाज के लिए नागरिक अस्पताल पहुंच। दूसरी ओर आईएमए के बैनर तले जिला भर के निजी चिकित्सक नेहरू पार्क में एकत्रित हुए और धरना दिया। चिकित्सकों को इसके बाद प्रदर्शन कर लघु सचिवालय में डीसी को ज्ञापन सौंपना था, लेकिन सीटीएम सत्यवान मान ने दोपहर एक बजे नेहरू पार्क में ही पहुंच कर चिकित्सकों का ज्ञापन लिया।
विज्ञापन


बिल का कर रहे हैं विरोध
आईएमए के जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मपाल खर्ब ने बताया कि केंद्र सरकार नेशनल मेडिकल कमीशन बिल ला रही है। इससे चिकित्सा के क्षेत्र में बुरे प्रभाव पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि इससे इलाज मंहगा होगा, जिससे गरीब लोगों को इलाज करवाने में दिक्कत होगी। डॉ. खर्ब ने कहा कि नए बिल से चिकित्सा संस्थाओं में राजनीतिक हस्तक्षेप बढ़ेगा, जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि नए बिल के अनुसार बिना एलोेपैथिक डिग्री के ही चिकित्सकों को एलोेपैथी इलाज की इजाज मिलेगी, जो पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि नए बिल के बाद निज मेडिकल कॉलेजों को 40 प्रतिशत सीटों पर मनमर्जी की फीस तय करने का अधिकार होगा, जिससे गरीब लोगों को चिकित्सा के क्षेत्र में आने में दिक्कत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गलत करने वालों के साथ नहीं आईएमए
आईएमए के जिला मीडिया प्रभारी डॉ. सुशील मंगला ने कहा कि हाल में दो बड़े अस्पतालों के मामले सामने आए हैं। नए बिल के आने से इस प्रकार के मामले बढ़ेंगे। दरअसल बड़े अस्पताल डॉक्टरों के नहीं होकर कॉरपोरेट घरानों के हैं। यहां चिकित्सकों पर बहुत तरह के दबाव होते हैं। आईएमए चिकित्सा के नाम पर कुछ भी गलत करने वालों के साथ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed