फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   अपनी सुरक्षा के लिए मोबाइल में दुर्गा एप डाउनलोड करें महिलाएं

अपनी सुरक्षा के लिए मोबाइल में दुर्गा एप डाउनलोड करें महिलाएं

Thu, 07 Mar 2019 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
अपनी सुरक्षा के लिए मोबाइल में दुर्गा एप डाउनलोड करें महिलाएं
स्वयं की सुरक्षा के लिए महिलाएं टाउनलोड करें दुर्गा एप: गीता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। छात्राओं की सुरक्षा को लेकर और उन्हें दुर्गा शक्ति एप की जानकारी देने के लिए महिला पुलिस कर्मियों ने बुधवार को पिंडारा गांव स्थित राजकीय स्कूल में अभियान चलाया। अभियान के तहत छात्राओं की सुरक्षा को लेकर उन्हें दुर्गा शक्ति एप की जानकारी दी गई और साथ ही उनके तथा महिला अध्यापिकाओं के मोबाइलों में दुर्गा शक्ति एप को डाउनलोड भी करवाया गया। अभियान का नेतृत्व दुर्गा शक्ति इंचार्ज एएसआई गीता ने किया जबकि उनके साथ मोनिका, लक्ष्मी, कमलेश तथा सीमा मौजूद रही। एएसआई गीता ने बताया कि महिलाओं को अपने मोबाइल में दुर्गा शक्ति एप अवश्य डाउनलोड करना चाहिए और जब भी आप मुसीबत में हो तो इसमें मौजूद लाल बटन को दबाना चाहिए। लाल बटन को दबाते ही इससे आपकी लोकेशन महिला थाना जींद में चली जाएगी। इस लोकेशन के आधार पर पुलिस वाले या दुर्गा शक्ति की फोर्स पीड़िता की सहायता करने के लिए पहुंच जाएगी। मोनिका तथा लक्ष्मी ने महिला अध्यापिकाओं के मोबाइलों में एप को डाउनलोड करवाया और इसे चलाने की विधि समझाई। उन्होंने कहा कि अपनी सुरक्षा के लिए हमें स्वयं सचेत रहने की आवश्यकता है। इस एप के साथ दुर्गा शक्ति रेपिड एक्शन फोर्स जुड़ी हुई है। अगर कोई भी मुसीबत में फंसी महिला या लड़की एप में लाल बंटन को क्लिक करेगी तो फोर्स मौके पर पहुंच कर पीड़ित की सहायता करेगी। प्ले स्टोर में जाकर दुर्गा शक्ति एप को डाउनलोड किया जा सकता है। एप की विशेषता है कि इस पर रजिस्ट्रेशन के बाद पूरे हरियाणा में कहीं भी पुलिस की सहायता हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed